एक्सप्लोरर

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने 793 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास, उपचुनाव से पहले मंत्री बेबी के लिए मांगा समर्थन

Jharkhand: डुमरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 793 करोड़ की योजना का शिलान्यास व उदघाटन किया. उन्होंने उपचुनाव से पहले ही जनता से मंत्री बेबी देवी को साथ देने की अपील कर डाली.

Jharkhand News: डुमरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने 793 करोड़ की योजना का शिलान्यास व उदघाटन किया. इस दौरान लोगों को सम्बोधित भी किया और डुमरी उपचुनाव की घोषणा से पहले ही जनता से मंत्री बेबी देवी को साथ देने की अपील कर डाली. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें क्या काम करती थी लोगों को पता नहीं चलता था. सब काम कागज पर होता था. धरातल में आते-आते योजनाएं दम तोड़ देती थी. हमने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला कर सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को उसके घर तक ले जाने का काम किया है. 

केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है- हेमंत सोरेन 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आगे कहा कि केंद्र की सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है. हमने केन्द्र सरकार से वैसे गरीबों के लिए जिनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है उन्हें अनाज देने के लिए एफसीआई से सरकारी दर पर अनाज देने की मांग की थी. परंतु केन्द्र ने इंकार कर दिया. मजबूरी में हम बाजार से अनाज खरीद कर गरीबों को अनाज दे रहे हैं. सरना धर्म कोड पारित कर दिल्ली भेजा उसे केंद्र की सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया. 1932 आधारित स्थानीय नियोजन नीति बनवाया तो उस कानून को इन लोगों ने रद्द करवाने का काम किया. 

राज्य सरकार निरंतर बेहतर काम कर रही है- सोरेन
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर बेहतर काम कर रही है. पहली बार जेपीएससी में रिकॉर्ड तोड़ लोगों को रिकॉर्ड समय से पहले परीक्षा फल निकाल कर नियुक्ति पत्र दिया. पहले तो जो भी परीक्षा होती थी उसका प्रश्न पत्र लीक हो जाता था. अब ऐसे कानून ऐसा बनेगा जो भी प्रश्न पत्र लिक करेगा उसे 10 वर्ष के लिए जेल में डाला जाएगा. सीएम ने कहा कि दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जनता के सच्चे सेवक थे. उन्होने मूलवासी, आदिवासी और झारखंडियों के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. झारखंडी पहचान उनके रगो में दौड़ता था और झारखंडियों की सेवा करते-करते उनके निधन हो गया. उन्होंने कहा कि दिवंगत जगरनाथ महतो की धर्मपत्नी को उन्होंने मंत्री बनाया अब जनता इनका साथ दें. 

हेमंत सोरेन गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के घर पहुंचे
उद्घाटन के बाद सीएम हेमंत सोरेन गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के घर पहुंचे. यहां पर विधायक सुदिव्य के दिवंगत पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, विधायक विनोद कुमार सिंह, सरफराज अहमद, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणू, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के साथ कई लोग मौजूद थे. 

ये भी पढ़ें: Love Story: अब झारखंड में सीमा हैदर जैसी कहानी! शादाब के प्यार में पोलैंड से बेटी संग हजारीबाग पहुंची महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
पाकिस्तान में खंडहर हो रहे 1763 पूजा स्थल, हिंदू-सिखों के लिए सिर्फ 37 मंदिर और गुरुद्वारे, अंदर के हालात क्या?
पाकिस्तान में खंडहर हो रहे 1763 पूजा स्थल, हिंदू-सिखों के लिए सिर्फ 37 मंदिर और गुरुद्वारे, अंदर के हालात क्या?
रणवीर सिंह, संजय दत्त या अक्षय खन्ना, सबसे बड़ा 'धुरंधर' कौन? ये आंकड़ा देख के यकीन नहीं होगा
रणवीर सिंह, संजय दत्त या अक्षय खन्ना, सबसे बड़ा 'धुरंधर' कौन? ये आंकड़ा देख के यकीन नहीं होगा
Advertisement

वीडियोज

Putin Visit in India: कौन सी है वो व्हाइट फॉर्च्यूनर, जिसमें PM मोदी संग बैठे पुतिन, जमकर हुई वायरल
Indigo Flight Crisis Updates: एयरपोर्ट पर पैड की भिख मांगता रहा पिता...नहीं हुई कोई सुनवाई!
Major Crisis For Indigo: क्या अब खत्म हो जाएगा IndiGo संकट? DGCA ने वापस लिया अपना आदेश |ABPLIVE
Dhurandhar Review: Ranveer Singh ने किया Surprise, R. Madhavan & Akshaye Khanna की दमदार screen presence
Flight Delay या Cancel? DGCA के नियम जो Airlines आपको नहीं बताती | Paisa Live
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
पाकिस्तान में खंडहर हो रहे 1763 पूजा स्थल, हिंदू-सिखों के लिए सिर्फ 37 मंदिर और गुरुद्वारे, अंदर के हालात क्या?
पाकिस्तान में खंडहर हो रहे 1763 पूजा स्थल, हिंदू-सिखों के लिए सिर्फ 37 मंदिर और गुरुद्वारे, अंदर के हालात क्या?
रणवीर सिंह, संजय दत्त या अक्षय खन्ना, सबसे बड़ा 'धुरंधर' कौन? ये आंकड़ा देख के यकीन नहीं होगा
रणवीर सिंह, संजय दत्त या अक्षय खन्ना, सबसे बड़ा 'धुरंधर' कौन? ये आंकड़ा देख के यकीन नहीं होगा
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
क्या इस भारतीय क्रिकेटर को मिला DSP सिराज से ऊंचा पोस्ट? बंगाल में ड्यूटी की जॉइन
क्या इस भारतीय क्रिकेटर को मिला DSP सिराज से ऊंचा पोस्ट? बंगाल में ड्यूटी की जॉइन
हाईकोर्ट के आदेश के चलते UKPCS मुख्य परीक्षा 2025 स्थगित, नई डेट्स जल्द होंगी जारी, जानें पूरी जानकारी
हाईकोर्ट के आदेश के चलते UKPCS मुख्य परीक्षा 2025 स्थगित, नई डेट्स जल्द होंगी जारी, जानें पूरी जानकारी
Rupay कार्ड रूस में और रूस का कार्ड इंडिया में चलेगा, कितना लगेगा चार्ज और कैसे करेगा काम?
Rupay कार्ड रूस में और रूस का कार्ड इंडिया में चलेगा, कितना लगेगा चार्ज और कैसे करेगा काम?
Embed widget