Jharkhand Board 12th Science CommerceResult 2020: आज झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल या जैक लम्बे समय से इंतजार कर रहे 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को खुशखबरी देने जा रहा है. क्योंकि जैक आज 2020 की 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. आज इस रिजल्ट को झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो दोपहर एक बजे जैक कार्यालय से ऑनलाइन जारी करने जा रहे हैं. जैक 12वीं क्लास का यह रिजल्ट सिर्फ अपने ऑफिशियल वेबसाईट पर ही जारी करेगा. ऐसे स्टूडेंट्स जो 2020 की 12वीं क्लास की परीक्षा में शामिल हुए थे वे दोपहर एक बजे के बाद जैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

जैककीइनवेबसाइटपरस्टूडेंट्सचेककरेंअपनारिजल्ट- स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नीचे दिए गए किसी भी वेबसाइट पर लॉग इन कर चेक कर सकते हैं-

jac.nic.in या jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

एकनजरजैक-2020 की 12वींपरीक्षापर- इस साल यानी कि 2020 में जैक की 12वीं क्लास की परीक्षाएं एक साथ 470 परीक्षा केन्द्रों पर 11 फरवरी 2020 से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी 2020 को समाप्त हुई थीं. इस बार जैक की 12वीं क्लास की परीक्षा में कुल 02 लाख 34 हजार 363 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे. स्ट्रीम के हिसाब से अगर देखा जाय तो जैक 2020 की 12वीं क्लास की परीक्षा में विज्ञान संकाय में कुल 76 हजार 585 स्टूडेंट्स, कॉमर्स संकाय में 28 हजार 515 स्टूडेंट्स और आर्ट्स संकाय में कुल 01 लाख 29 हजार 263 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे. परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए हर परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे.

परीक्षाएंसमयपरफिररिजल्टमेंदेरीक्यों? झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षाएं तो निर्धारित तारीख 28 फरवरी 2020 तक सफलता पूर्वक आयोजित करवा ले गया था लेकिन 20 मार्च 2020 से कापियों का मूल्यांकन शुरू होने से पहले ही कोविड-19 का कहर भी शुरू हो गया था. कोविड-19 के कहर को देखते हुए जैक ने मूल्यांकन कार्य को टाल दिया जो कि 28 मई 2020 से प्रारंभ हो पाया. जैक की 12वीं कक्षा की परीक्षा के मूल्यांकन में हुई देरी के कारण ही रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है.

क्याकहतेहैं 12वींके 2019 केनतीजे-         

2019 के 12वीं क्लास के जारी किये गए नतीजों के अनुसार विज्ञान वर्ग में कुल 57%, कॉमर्स वर्ग में कुल 70.44% और आर्ट्स वर्ग में कुल 79.97% स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए थे.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI