एक्सप्लोरर

रमजान के दौरान गुलमर्ग में फैशन शो पर सियासत, अश्लीलता फैलाने का आरोप, CM उमर अब्दुल्ला ने दी प्रतिक्रिया

Jammu Kashmir News: रमजान के महीने में पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो की आलोचना हो रही है. हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक इस शो को लेकर भड़क गए जबकि CM उमर अब्दुल्ला ने इस पर रिपोर्ट मांगी.

Jammu Kashmir Politics: कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है, लेकिन एक फैशन शो ने घाटी के सियासी पारे को बढ़ा दिया है. रमजान के महीने में शीतकालीन पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो की आलोचना हो रही है. गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है. हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है. वहीं, सीएम उमर अब्दुल्ला ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है.

हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक ने X पर लिखा, 'यह बेहद शर्मनाक है! रमजान के पवित्र महीने में गुलमर्ग में एक अश्लील फैशन शो आयोजित किया गया. जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और गुस्सा है.'' 

कश्मीर में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मीरवाइज

उन्होंने आगे लिखा, ''सूफी, संत संस्कृति और लोगों के गहरे धार्मिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली घाटी में इसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? इसमें शामिल लोगों को तुरंत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर इस तरह की अश्लीलता कश्मीर में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.''

सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

इस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'शॉक और गुस्सा पूरी तरह से समझ में आता है. मैंने जो तस्वीरें देखी हैं, उनमें स्थानीय संवेदनशीलता के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा दिखाई देती है और वह भी इस पवित्र महीने के दौरान. मेरा दफ्तर स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और मैंने अगले 24 घंटों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई, जैसा उचित होगा, की जाएगी.''

बहरहाल हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक का कहना है कि इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. वहीं सीएम उमर अब्दुल्ला रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

'33 फीसद आरक्षण महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम', महिला दिवस पर बोले सुनील शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
तेलंगाना में के. कविता के साथ मिलकर काम करेंगे प्रशांत किशोर? बिहार में हार के बाद सामने आया PK का नया प्लान
तेलंगाना में के. कविता के साथ मिलकर काम करेंगे प्रशांत किशोर? सामने आया PK का नया प्लान
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री

वीडियोज

BJP President News: Nitin Nabin के सामने खड़ी बहुत बड़ी चुनौती..कैसे करेंगे सामना? | BJP
West Bengal Violence: SIR के मुद्दे पर भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, गाड़ियों में की तोड़फोड़ |Breaking
BJP President Change News: नामांकन से पहले पत्नी का बयान… Nitin Nabin को लेकर क्या कहा?
BJP President Change News: Bihar से BJP को पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष! ऐसे शुरू हुआ था सफर | ABP News
BJP President Change News: नामांकन में दिखी दिग्गजों की भीड़, Nitin Naveen के साथ कौन?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
NEET छात्रा की मौत के बीच मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, '2-3 दिनों में होगा खुलासा'
तेलंगाना में के. कविता के साथ मिलकर काम करेंगे प्रशांत किशोर? बिहार में हार के बाद सामने आया PK का नया प्लान
तेलंगाना में के. कविता के साथ मिलकर काम करेंगे प्रशांत किशोर? सामने आया PK का नया प्लान
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
BJP President Election 2026 Live: BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह- राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
BJP President Election 2026 Live: BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह- राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
कौन सी वीडियो AI से बनाई गई है और कौन नहीं, कैसे पहचानें?
कौन सी वीडियो AI से बनाई गई है और कौन नहीं, कैसे पहचानें?
कितने पढ़ें-लिखे हैं प्रतीक यादव और अपर्णा? जानें कहां से ले चुके हैं एजुकेशन
कितने पढ़ें-लिखे हैं प्रतीक यादव और अपर्णा? जानें कहां से ले चुके हैं एजुकेशन
Embed widget