जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. यहां के कुछ हिस्सों में 5 नवंबर के आसपास हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है, क्योंकि एक कमजोर 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

Continues below advertisement

मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि इस मौसमी बदलाव के कारण कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि इसके बाद 9 नवंबर तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि 10 और 11 नवंबर को एक और 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है.

जमात-ए-इस्लामी से जुड़े स्कूल को खोलने की अनुमति पर रोक, हाई कोर्ट ने क्या कहा?

Continues below advertisement

गरज के साथ बौछार के आसार

उन्होंने कहा कि इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं, लेकिन फिलहाल किसी बड़ी मौसमी हलचल की उम्मीद नहीं है. इस बीच, पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आने की संभावना है. अहमद ने कहा कि सर्दियों की लगभग शुरुआत हो चुकी है और सुबह के समय मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा देखा जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों और हफ्तों में कोहरे के कारण दृश्यता (visibility) और कम हो सकती है.

किसानों को दी सलाह

खेती-बाड़ी के काम को लेकर, मौसम विभाग के निदेशक ने किसानों को सलाह दी कि वे कटाई और खेतों से जुड़े अन्य काम, जैसे नई बुआई, थ्रेशिंग (फसल की मड़ाई) और खेतों की तैयारी जारी रख सकते हैं, क्योंकि मौसम की स्थिति काफी हद तक अनुकूल बनी हुई है. उन्होंने इस क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगों से भी अपील की कि वो ट्रैफिक से जुड़ी सलाहों का पालन करें, खासकर तब जब वो संवेदनशील या अधिक ऊंचाई वाले इलाकों से गुजर रहे हों. 

NC में खटपट के बीच महबूबा मुफ्ती ने PDP के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये ये निर्देश