एक्सप्लोरर

बकरीद के मौके पर इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार से किया सवाल, 'अफसोस की बात ये है कि आज...'

Iltija Mufti News: पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने ईद-उल-अजह के मौके पर कहा कि अफसोस की बात ये है कि आज श्रीनगर में स्थित जामा मस्जिद के जो गेट हैं, उन्हें फिर से लॉक किया गया है.

Jammu Kashmir News: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर देशभर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की. इस बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी है. हालांकि उन्होंने श्रीनगर के जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने से रोकने, मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद करने को लेकर सवाल भी खड़े किए. 

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने ईद-उल-अजह के मौके पर कहा, "मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देती हूं. अल्लाह सभी के जीवन में खुशियां लाए. जो हमने कुर्बानी दी है उससे हमारी जिंदगी में एक मोहब्बत आए, लेकिन अफसोस की बात ये है कि आज जामा मस्जिद के जो गेट हैं, उन्हें फिर से लॉक किया गया है. मीरवाइज उमर फारूक आज फिर से हाउस अरेस्ट किया है.''

मीरवाइज उमर फारूक अभी भी नजरबंद क्यों- इल्तिजा

इसके आगे उन्होंने कहा, "मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार और एलजी मनोज सिन्हा से पूछना चाहती हूं कि आप ये दावा करते हैं कि सबकुछ यहां सामान्य है तो मीरवाइज साहब अभी भी नजरबंद क्यों हैं? आप हमसे इबादत का हक क्यों छीन रहे हैं.'' 

जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पर रोक

गौरतलब है कि बकरीद के मौके पर प्रशासन ने शनिवार (07 जून) को श्रीनगर के पुराने शहर में स्थित ईदगाह मैदान और जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने पर रोक लगा दी, जबकि हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है.

जामा मस्जिद मैनेजमेंट की ओर से एक बयान में कहा गया, 'श्रीनगर स्थित अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि अधिकारियों ने एक बार फिर ईदगाह के साथ-साथ श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी है.''

मीरवाइज ने क्या कहा?

मीरवाइज ने कहा, ''ईद मुबारक! एक बार फिर कश्मीर को दुखद वास्तविकता का सामना करना पड़ा है. ईदगाह में ईद की नमाज़ नहीं पढ़ी गई और जामा मस्जिद लगातार सातवें साल भी बंद है. मुझे भी मेरे घर में नजरबंद रखा गया है.”

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान सीजफायर का जिक्र कर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'सच्चाई ये है कि पाकिस्तान ने...'
US-ईरान सीजफायर का जिक्र कर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'सच्चाई ये है कि पाकिस्तान ने...'
US-ईरान सीजफायर में पाक ने कैसे हासिल की भूमिका? उमर अब्दुल्ला बोले, 'भारत के बहुत करीबी...'
अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान ने कैसे हासिल की भूमिका? उमर अब्दुल्ला ने दिया ऐसा जवाब
श्रीनगर के राजबाग में झेलम नदी के अंदर झुकी हाउसबोट, SDRF ने सभी को सुरक्षित निकाला
श्रीनगर के राजबाग में झेलम नदी के अंदर झुकी हाउसबोट, SDRF ने सभी को सुरक्षित निकाला
US Iran War: सीजफायर पर शिया नेता आगा रूहुल्लाह मेहदी बोले, 'ईरान के लोगों की बहादुरी ने अमेरिका को...'
सीजफायर पर शिया नेता आगा रूहुल्लाह मेहदी बोले, 'ईरान के लोगों की बहादुरी ने अमेरिका को...'

वीडियोज

Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal
Iran Us Ceasefire : सीजफायर का उल्लंघन...फिर बरसेंगी मिसाइलें! | Israel | Donald Trump | Breaking
Anant Ambani: गौ सेवा और बच्चों का प्यार! कुछ इस तरह दिल्ली में मनाया गया अनंत अंबानी का जन्मदिन
Chitra Tripathi : Pakistan का ‘डबल गेम’? शांति के नाम पर साजिश! | US Iran Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता पर आतंकी हमले की साजिश! ISI के फूले हाथ-पांव, पाकिस्तान में बड़ी बैठक
ईरान-अमेरिका इस्लामाबाद वार्ता पर आतंकी हमले की साजिश! ISI के फूले हाथ-पांव
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
US Iran War LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
पॉपुलैरिटी ने बढ़ाई टेंशन! ऐप्पल के लिए कैसे सिरदर्द बनी सबसे सस्ते मैकबुक की सुपरफास्ट बिक्री?
पॉपुलैरिटी ने बढ़ाई टेंशन! ऐप्पल के लिए कैसे सिरदर्द बनी सबसे सस्ते मैकबुक की सुपरफास्ट बिक्री?
नाइट्रोजन-फास्फेट और सल्फर-पोटाश पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जान लें इनकी असली कीमत?
नाइट्रोजन-फास्फेट और सल्फर-पोटाश पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जान लें इनकी असली कीमत?
Embed widget