एक्सप्लोरर

गुलमर्ग में आयोजित हुए फैशन के आयोजकों की बढ़ीं मुश्किलें, AIP नेता की शिकायत पर नोटिस जारी

Jammu Kashmir News: 7 मार्च को कश्मीर के गुलमर्ग के रिसॉर्ट में एक आउटडोर फैशन शो उस समय विवादों में आया जब शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. कश्मीर के नेताओं ने इसे अश्लील करार दिया.

Gulmarg Fashion Show Case: रमजान के दौरान गुलमर्ग के मैदानों में अश्लील फैशन शो को लेकर विवाद के बाद अब आयोजकों को एक नए कानूनी पचड़े का सामना करना पड़ रहा है. श्रीनगर के विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत ने फैशन शो के आयोजक और एली इंडिया के प्रधान संपादक शिवन और नरेश को 11 मार्च को पूर्व-संज्ञान नोटिस जारी किया.

यह नोटिस आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के नेता आदिल नजीर खान द्वारा अधिवक्ता नवीद बुख्तियार के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत पर जारी किया गया है. नोटिस दो डिजाइनरों, एली इंडिया के प्रधान संपादक और 'अज्ञात मॉडलों' को एक शिकायत पर जारी किया गया है, जिसमें रमजान के महीने में अश्लीलता, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और पिछले सप्ताह गुलमर्ग में सार्वजनिक रूप से शराब पीने का आरोप लगाया गया है.

यह नोटिस तब आया है, जब कार्यक्रम के बाद शराब पार्टी के नए वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसमें मॉडल, डिजाइनर और आयोजक गुलमर्ग के बर्फीले मैदानों में शराब पीते नजर आए.

कोर्ट ने क्या कहा?
फैजान-ए-नजर, विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट, श्रीनगर रेलवे मजिस्ट्रेट, कश्मीर ने आदिल नजीर खान, निवासी तंगमर्ग, वर्तमान में श्रीनगर, द्वारा अधिवक्ता नवीद बुख्तियार के माध्यम से दायर शिकायत पर सुनवाई के बाद कहा, "शिकायत के अवलोकन से पता चलता है कि शिकायतकर्ता ने फैशन शो आयोजित करने के लिए बीएनएस की धारा 296 और 299 तथा जम्मू-कश्मीर आबकारी अधिनियम, 1958 की धारा 50-ए के तहत तीन प्रस्तावित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसमें अश्लील और अनुचित सामग्री प्रदर्शित की गई थी"

अदालत ने एक आदेश के अनुसार कहा, "अब इससे पहले कि यह अदालत संज्ञान लेने के लिए अपना मन बनाए, यह अदालत के लिए अनिवार्य है कि वह धारा 223 बीएनएसएस, 2023 की उपधारा (1) के प्रावधान के अनुसार आरोपियों को सुने." तदनुसार प्रस्तावित आरोपियों को पंजीकृत डाक के माध्यम से उपस्थिति के लिए नोटिस दिया. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 8 अप्रैल, 2025 तय की है.

विवादों में आया थााा शो
बता दें कि 7 मार्च को कश्मीर के गुलमर्ग के रिसॉर्ट में एक आउटडोर फैशन शो उस समय विवादों में आ गया जब शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद कश्मीर के राजनेताओं ने इसे 'अपमानजनक' और 'अश्लील' करार दिया. जबकि एली इंडिया ने फैशन शो पर लगाम कसी, डिज़ाइनर जोड़ी शिवन और नरेश ने बिना शर्त माफ़ी मांगी. जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहले ही इस कार्यक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं.

 

ये भी पढ़ें

कश्मीर में देश का पहला केबल ब्रिज बनकर तैयार, इस दिन से दौड़ती नजर आए्ंगी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे, मणिकर्णिका घाट पर विवाद
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म Ek Din की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र

वीडियोज

Anupamaa: 😱Parag के गुस्से ने किया सब बर्बाद, Anupama कैसे बचाएगी Ansh को? #sbs (15.01.2026)
Bollywood News: आमिर खान की हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग, इमरान खान की धमाकेदार वापसी
Trump के Tariffs Fail? China ने बना दिया $1.2 Trillion का World Record! | Paisa Live
Iran Protest: फांसी से कैसे बचा इरफान सुल्तानी? जानिए ट्रंप का कितना हाथ? ABPLIVE
TRUMP के 'Greenland' सपने पर यूरोप की खतरनाक चाल, हिल जाएगा अमेरिका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे, मणिकर्णिका घाट पर विवाद
'धरोहरों को मिटाकर अपनी नेम प्लेट...', PM मोदी के खिलाफ क्या कह गए मल्लिकार्जुन खरगे
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म Ek Din की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की रिलीज डेट आई सामने, फर्स्ट पोस्टर भी हुआ जारी
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर यूएसए; हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 107 पर ढेर यूएसए; हेनिल पटेल ने लिए 5 विकेट
I-PAC रेड में ममता बनर्जी के दखल देने की बात सुनकर SC हैरान, कहा- इसकी जांच होगी...
I-PAC रेड में ममता बनर्जी के दखल देने की बात सुनकर SC हैरान, कहा- इसकी जांच होगी...
बाबा जी क्या करें... प्रेमानंद महाराज के पास पीठ दर्द की समस्या लेकर पहुंचा भक्त, जवाब सुनकर यूजर्स कर रहे तारीफ; वीडियो वायरल 
बाबा जी क्या करें... प्रेमानंद महाराज के पास पीठ दर्द की समस्या लेकर पहुंचा भक्त, जवाब सुनकर यूजर्स कर रहे तारीफ; वीडियो वायरल 
Kidney Stones: क्या बियर पीने से निकल जाता है किडनी में फंसा स्टोन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या बियर पीने से निकल जाता है किडनी में फंसा स्टोन, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
Embed widget