एक्सप्लोरर

BJP सांसद गुलाम अली खटाना की दो टूक, 'पाकिस्तान के साथ हमारा पेंडिंग मसला सिर्फ...'

Gulam Ali Khatana on Pakistan: बीजेपी के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने सरकार के फैसलों पर कहा कि पूरा देश चट्टान की तरह खड़ा है.

पहलगाम आतंकी हमले पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि ये खौफनाक वाकया है. हमारे पास अल्फाज नहीं हैं. पूरा देश उन पीड़ितों के साथ खड़ा है. कुछ लोग अपनी सियासत चमकाने के लिए बयान देते रहते हैं, जनता उनकी परवाह नहीं करती. 

अय्यर पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर उन्होंने कहा, "अय्यर साहब को अपने दिमाग को ठीक करना चाहिए. जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा. हमारा पाकिस्तान के साथ पेडिंग मसला सिर्फ पीओजेके (Pakistan-occupied Jammu and Kashmir) ही वापस लेना है." अय्यर ने कहा था कि क्या पहलगाम की त्रासदी विभाजन के अनसुलझे सवालों का नतीजा थी?

संघ प्रमुख के बयान पर क्या बोले?

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्होंने कहा, "शरीयत भी यही कहती है कि एक कत्ल इंसानियत का कत्ल है. 26 मासूम जाने हैं. दरिंदगी का जवाब दरिंदगी से ही दिया जाता है." शनिवार (26 अप्रैल) को संघ प्रमुख ने कहा कि गुंडों को सबक सिखाना भी कर्तव्य का हिस्सा है. हमलावरों से परास्त नहीं होना भी कर्तव्य का हिस्सा है.

सिंघु जल समझौते के निलंबन पर अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "इससे जम्मू कश्मीर का नुकसान था. वो कभी जम्मू कश्मीर गए नहीं होंगे तो उनको इतना ज्यादा ज्ञान नहीं होगा शायद." 

'आज पूरा देश चट्टान की तरह खड़ा है'

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, "भारत सरकार ने जो भी डिप्लोमेटिक फैसले लिए हैं, उसको आज बहुत सारे लोग इंडोर्स कर रहे हैं. बहुत सारी पॉलिटिकल पार्टी जो हमारे साथ नहीं भी हैं, वो भी इंडोर्स कर रही हैं. आज पूरा देश चट्टान की तरह खड़ा है."

बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी पर क्या बोले?

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बिलावल अली भुट्टो के बयान पर उन्होंने कहा, "खून और पानी दो इकट्ठे नहीं चल सकते. उनको जवाब दिया जा रहा है और सही समय पर उनको मिल भी जाएगा." दरअसल, भुट्टो ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि या तो सिंधु नदी में पानी बहेगा या खून बहेगा.

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस की होगी विदाई!
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस की होगी विदाई!
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस की होगी विदाई!
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस की होगी विदाई!
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
TRP List: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह, जानें टीआरपी में कौन निकला आगे
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget