मानसिक तनाव और खराब खानपान से हो सकता है कैंसर! ऐसे किया जा सकता है बचाव
World Cancer Day: आज विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है. बदलता खानपान और मानसिक तनाव भी कैंसर की एक बड़ी वजह है. इससे बचाव किया जा सकता है.

World Cancer Day 2025: आज विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है. बदलते दौर में खराब खानपान और मानसिक तनाव भी कैंसर की एक बड़ी वजह है.
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के कैंसर हॉस्पिटल के विभाग अध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता के मुताबिक, तेज़ी से बदलते इस दौर में खराब खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और मानसिक तनाव भी कैंसर की एक बड़ी वजह है.
पुरुषों में लंग्स कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर
डॉ. मनीष गुप्ता के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में पुरुषों में ज्यादातर लंग्स कैंसर पाया जा रहा है. कैंसर के ज्यादातर पुरुष मरीज 55 साल से 70 साल की उम्र के बीच के आ रहे हैं. इसके पीछे की वजह तम्बाकू और शराब का सेवन है. इसी तरह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की संख्या ज्यादा है. देरी से शादी और पहले बच्चे में देरी की वजह से भी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर देखा जा रहा है. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के कैंसर अस्पताल में अब 25 साल से 35 साल की उम्र के बीच की महिलाएं भी ब्रेस्ट कैंसर से ग्रसित हैं.
बेहतर खानपान से किया जा सकता है बचाव
डॉ. मनीष गुप्ता के मुताबिक, एक-तिहाई मरीज मानसिक तनाव की वजह से कैंसर का शिकार हो जाते हैं. उनके मुताबिक कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है. इसका इलाज किया जा सकता है. हिमाचल प्रदेश में कैंसर के इलाज की बेहतरीन सुविधा है. यहां कैंसर का डायग्नोसिस करना भी अन्य राज्यों की तुलना में ज़्यादा प्रभावी है. इसी तरह यहां लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा भी मिल रही है. डॉ. गुप्ता के मुताबिक, अगर लोग अपने खानपान में बदलाव लाएं तो इससे बचाव किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: इस साल गर्मी में शिमला की 60 से ज्यादा बावड़ियां बुझाएंगी प्यास, जीर्णोद्धार का काम तेज
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























