एक्सप्लोरर

हिमाचल के निषाद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में जीता सिल्वर, CM सुक्खू और जयराम ठाकुर ने दी बधाई

Himachal News: पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से संबंध रखने वाले भारतीय एथलीट निषाद कुमार ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. ऊना में उनकी जीत का जश्न मनाया जा रहा है.

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है. अब हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंध रखने वाले निषाद कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल हासिल कर लिया है. निषाद कुमार की इस बड़ी उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश के साथ पूरे देश में खुशी के लहर है.

इस वक्त जिला ऊना में उनके मेडल जीतने से घर पर भी खूब खुशियां मनाई जा रही हैं. निषाद कुमार टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भी सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने निषाद कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. 

ऊना के रहने वाले हैं निषाद कुमार 

निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब उपमंडल के गांव बदाऊं के रहने वाले हैं. निषाद कुमार जब आठ साल के बच्चे थे तो चारा काटने वाली मशीन में उनका हाथ कट गया था. बावजूद इसके, निषाद कुमार ने कभी हार नहीं मानी और वो खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते रहे. अब निषाद कुमार ने पैरालंपिक में अपना लोहा एक बार फिर मनवा दिया है.

CM सुक्खू ने निषाद कुमार को दी बधाई

निषाद कुमार के सिल्वर मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा- 'हिमाचल प्रदेश के स्टार एथलीट निषाद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक- 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी- 47 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर न केवल अपने राज्य, बल्कि पूरे राष्ट्र का मान बढ़ाया है. यह उनके पैरालंपिक सफर का दूसरा मेडल है, जो उनकी अदम्य इच्छा शक्ति, अथक परिश्रम और असीम समर्पण का जीवंत प्रमाण है'.

नेता प्रतिपक्ष ने भी निषाद को दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी निषाद कुमार को बधाई दी. जयराम ठाकुर ने लिखा- ' पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप (T47) में सिल्वर मेडल जीतने पर हिमाचल के ऊना जिला से संबंध रखने वाले एवं भारतीय एथलीट निषाद कुमार जी को बहुत बहुत बधाई.

आपकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व कर रहा है. आपने इसके साथ-साथ एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया है. आप भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन से देश-प्रदेश का नाम ऊंचा करते रहें, मेरी यही शुभकामनाएं हैं. अपनी इस ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर समस्त देवभूमि परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं'.

ये भी पढ़ें: 'बिखरा हुआ है विपक्ष, बंद करें अपना ड्रामा', विपक्ष पर भड़के हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Himachal News: 'झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी...', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला
हिमाचल: 'झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी...', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला
कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर! हिमाचल के होटलों में विधायकों पर पुलिस का पहरा
कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर! हिमाचल के होटलों में विधायकों पर पुलिस का पहरा
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget