एक्सप्लोरर

Shimla News: वक्त पर मिलता इंजेक्शन तो बच जाती जान! हिमकेयर कार्ड का नहीं मिला फायदा, कैंसर मरीज की मौत

Himachal Pradesh News: शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगी की मौत के मामले में मरीज की बेटी का आरोप है कि इंजेक्शन न मिलने की वजह से पिता की मौत हुई है.

Himachal Pradesh News: किसी भी लोक हितकारी सरकार के लिए इससे बड़ा शर्मिंदगी का विषय नहीं हो सकता कि वक्त पर इंजेक्शन न मिलने की वजह से मरीज की मौत हो जाए. बीते साल दिसंबर महीने में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में एक कैंसर मरीज की मौत हो गई. अपनी जान गंवाने वाले मरीज देव राज शर्मा की बेटी जाह्नवी शर्मा का आरोप है कि उनके पिता को वक्त पर इंजेक्शन न मिलने की वजह से मौत हुई है.

मृतक की बेटी के गंभीर आरोप

परिवार ने हिमाचल प्रदेश सरकार की हिम केयर योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ के लिए अपना कार्ड बनाया हुआ था. मरीज को सभी दवाएं इसी योजना के तहत दी जानी थी, लेकिन 50 हजार रुपए की लागत का एक इंजेक्शन उन्हें नहीं मिल पा रहा था. जाह्नवी का कहना है कि वह दो महीने तक अस्पताल के चक्कर काटती रही और उन्हें हर बार दो दिन बाद आने की ही बात कही जाती रही.

यही नहीं उन्हें यह भी कहा गया कि अगर उन्हें ज्यादा जल्दी है, तो वह इंजेक्शन बाहर से ले सकते हैं. जाह्नवी ने कहा कि उनके पिता ही घर में कमाने वाले थे. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह बाहर से इंजेक्शन ले सकें. जब तक इंजेक्शन के लिए पैसा इकट्ठा हुआ, तब तक पिता की 3 दिसंबर को मौत हो गई. 

राज्य सरकार से न्याय की उठाई मांग

बेटी जाह्नवी शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दी. इसके बाद शिकायत आगे फॉरवर्ड की गई. बाद में जाह्नवी को बताया गया कि वे अगर डॉक्टर की अनदेखी को लेकर शिकायत करना चाहती हैं, तो यह शिकायत हो सकती है लेकिन हिम केयर का लाभ न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में नहीं हो सकती. अब जाह्नवी का कहना है कि वह न्याय चाहती हैं.

इस पूरे मामले में जिसकी भी गलती हो, उसे सजा दी जाए. जाह्नवी ने बताया कि उनके घर पर पिता ही कमाने वाले थे. जाह्नवी खुद और उनका छोटा भाई पढ़ाई कर रहे हैं और घर पर कमाई का कोई साधन नहीं है. ऐसे में राज्य सरकार को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए. फिलहाल राज्य सरकार और अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है. 

नेता प्रतिपक्ष बोले- यह हत्या है

इस पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. जयराम ठाकुर ने कहा- "यह हत्या है, जिसकी जिम्मेदार व्यवस्था परिवर्तन की सरकार है. प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क हो गया है और जिम्मेदार लोग इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है. आए दिन मुख्यमंत्री या उनका कोई न कोई मंत्री किसी न किसी मंच पर बड़ी-बड़ी बातें कर देगा. व्यवस्था परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे जुमले फेंक कर अपने घर चला जाएगा और प्रदेश के लोग दवाओं से लेकर जांच और इलाज के लिए इसी तरह तड़पते रहेंगे.

इसके बारे में मैं लगातार मुख्यमंत्री से निवेदन कर रहा हूं कि स्वास्थ्य व्यवस्था को इस तरह से लावारिस न छोड़ें. ऐसी परिस्थिति न आए. इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री से भी मामले में दखल देने का कई बार निवेदन किया. जब झूठ बोलने और विपक्ष पर आरोप लगाने से ही काम चल जाए, तो काम करने की क्या आवश्यकता है?

अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की बजाय मुख्यमंत्री या उनका कोई न कोई मंत्री हमें ही जनहित के मुद्दे उठाने की सीख देता है. क्या प्रदेश के लोगों को इलाज मिले इसके लिए सरकार से व्यवस्थाओं के सुधार करने की मांग करना जनहित नहीं है? क्या हर प्रदेशवासी को समय से जांच, इलाज मिले यह प्रदेशवासियों का हक नहीं है".

ये भी पढ़ें: धर्मशाला को मिला पहला सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट, हर रोज कितने हजार यूनिट पैदा होगी बिजली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla News: हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
Shimla News: शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
Himachal News: हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन में 396 हिरासत में, 350 गिरफ्तार, नकाबपोशों की तलाश जारी
LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन में 396 हिरासत में, 350 गिरफ्तार, नकाबपोशों की तलाश जारी
US Iran War: चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
Wisden Award Winners 2026 List: विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’ राहा की पैरेंटिंग को लेकर आलिया भट्ट चिंता में, सदगुरु की सलाह वायरल
‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’ राहा की पैरेंटिंग को लेकर आलिया भट्ट चिंता में, सदगुरु की सलाह वायरल
US Iran War News Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', अमेरिका की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', US की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Explained: MP में तलवार से काटा, हरियाणा में नाले में मिला शव! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में क्यों बढ़ रहीं हत्याएं?
MP में तलवार से काटा, हरियाणा में नाले में मिला शव! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में हत्याएं क्यों?
Viral Video: मुफ्त में मिल रहा हो तो कुछ भी! नाले में पलट गया नारियल से लदा ट्रक, लूटने लगी पब्लिक; देखें वीडियो
मुफ्त में मिल रहा हो तो कुछ भी! नाले में पलट गया नारियल से लदा ट्रक, लूटने लगी पब्लिक; देखें वीडियो
Embed widget