एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल BJP को क्यों है चारों लोकसभा सीट जीतने का भरोसा? सह प्रभारी संजय टंडन ने बताई वजह

Himachal Lok Sabha Election 2024: हिमाचल बीजेपी के सह प्रभारी संजय टंडन (Sanjay Tandon) ने दावा किया कि बीजीपी साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराकर चारों सीट पर जीत हासिल करेगी.

Himachal Pradesh: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चंद महीने का वक्त रह गया है. जल्द ही आदर्श आचार संहिता की भी घोषणा होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के 400 से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर चुके हैं. हिमाचल बीजेपी (Himachal BJP) को भी भरोसा है कि पार्टी राज्य की सभी चारों लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर लेगी. हिमाचल बीजेपी के सह प्रभारी संजय टंडन (Sanjay Tandon) ने चारों सीट पर प्रचंड जीत हासिल करने का दावा किया है. उनका मानना है कि पार्टी पिछले दो लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराएगी

'बीजेपी पर जनता का भरोसा'

हिमाचल बीजेपी सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है. लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे सर्वे भी यह बता रहे हैं कि बीजेपी को हिमाचल प्रदेश में भी 60 फ़ीसदी से ज्यादा वोट मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को 69 फीसदी वोट मिला था, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 27 फीसदी वोट ही मिल पाया था. उन्होंने दावा किया कि बीजीपी साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराकर चारों सीट पर जीत हासिल करेगी.

जीत के लिए क्यों कॉन्फिडेंट है बीजेपी?

संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जमकर जनता से झूठ बोला था. झूठ बोलकर ही कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता भी हासिल की. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी, उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार सुख की नहीं दु:ख की सरकार है. टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार ने ट्रांसगिरी क्षेत्र के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देकर बड़ी सौगात दी, लेकिन प्रदेश की सरकार इसमें भी बाधा डालने का काम करती रही.

कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को पहले ही कैबिनेट में एक लाख रोजगार देने का वादा किया था. यह वादा भी पूरा नहीं किया गया. इसके अलावा प्रदेश की मां-बहनें भी इंतजार कर रही हैं, क्योंकि उन्हें भी जनवरी 2023 से ही हर महीने 1 हजार 500 रुपये देने का वादा किया गया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की है. ऐसे में जनता समझती है कि कांग्रेस का काम सिर्फ झूठ बोलना है. लोगों का विश्वास सिर्फ बीजेपी पर ही है. लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा है. देश की जनता मोदी की गारंटी पर ही विश्वास करती है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस 40 लोकसभा सीट भी जीत जाए तो...', हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में होली पर सियासत हावी, राज्यसभा सीट को लेकर सीएम सुक्खू और बीजेपी आमने-सामने
हिमाचल में होली पर सियासत हावी, राज्यसभा सीट को लेकर सीएम सुक्खू और बीजेपी आमने-सामने
मिडिल ईस्ट में 45000 से अधिक हिमाचली प्रवासी, विक्रमादित्य सिंह बोले- 'जैसे ही हमें वहां...'
'45000 हिमाचली प्रवासियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी', ईरान-इजरायल जंग पर बोले विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल: 20 मार्च को पिटारा खोलेंगे सीएम सुक्खू, RDG कटौती के बीच पेश होगा राज्य का बजट
हिमाचल: 20 मार्च को पिटारा खोलेंगे सीएम सुक्खू, RDG कटौती के बीच पेश होगा राज्य का बजट
Shimla News: 'ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे हिमाचल के नागरिक सुरक्षित', बोले- हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन
'ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे हिमाचल के नागरिक सुरक्षित', बोले- हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget