एक्सप्लोरर

हिमाचल में आपदा प्रभावितों से मिले जयराम ठाकुर, बोले- 'पीएम मोदी ने दिया मदद का पूरा भरोसा'

Cloud Burst in Himachal: बीते दिनों हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही मचाई हुई. प्रदेश में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, एनएचपीसी के जरिये पानी छोड़ने से सैंज बाजार में पानी भर गया.

Himachal Pradesh News Today: हिमाचल प्रदेश में बीते गुरुवार (1 अगस्त) को तीन अलग-अलग स्थान पर बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है. इसकी चपेट में 50 से ज्यादा लोग आ गए और कई परिवार भी प्रभावित हुए. जहां एक तरफ सरकार प्रभावितों तक मदद पहुंचा रही है. 

दूसरी तरफ प्रदेश में विपक्ष भी सकारात्मक भूमिका में नजर आ रहा है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार ग्राउंड जीरो पर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं. शनिवार (3 अगस्त) को जयराम ठाकुर ने कुल्लू में आपदा प्रभावितों के साथ मुलाकात की. 

इस दौरान जयराम ठाकुर ने प्रभावितों दुख-दर्द जाना. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश का ज्यादा से ज्यादा मदद करने का आश्वासन दिया है.

'बिना वार्निंग छोड़ा जा रहा है पानी'
नेता प्रतिपक्ष ने सैंज और भुंतर का भी दौरा कर लोगों से मुलाकात की. सैंज बाजार में पिछली बार पावर प्रोजेक्ट की वजह से भारी तबाही आई थी और पूरा बाजार तबाह हो गया था. इससे लोगों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. 

इस बार भी पानी छोड़ा गया, थोड़ा-सा पानी छोड़ने के बाद बाजार में पानी आ गया. आने वाले वक्त में जब दोबारा बारिश होगी, तो यह समस्या बढ़ेगी. एनएचपीसी के बिना वार्निंग के पानी छोड़े जाने से लोग परेशान हैं. पिछली बार इस मुद्दे को उठाया गया था. 

एनएचपीसी प्रबंधन से कहा गया था कि पानी की धारा को डायवर्ट किया जाए और नाले का चैनलाइजेशन भी किया जाए. हालांकि इस पर काम किया गया, लेकिन यह काम ढंग से नहीं हुआ. जिसकी वजह से लोगों दोबार इस स्थिति से गुजरना पड़ा.

'पीएम मोदी ने दिया मदद का पूरा भरोसा'
जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावितों को ढांढस बंधाया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है. वे शिष्टाचार मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री के पास गए थे. इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा का मुद्दा प्रधानमंत्री के सामने रखा. 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल को हर संभव मदद देने की बात कही है. इससे पहले साल 2023 की आपदा में भी केंद्र सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिला. इस बार भी पूरा सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ है.

ये भी पढ़ें: एमपी सरकार 8 महीने में लाडली बहनों को दे चुकी है 11000 करोड़, अब सीएम ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम दुश्मन के...' वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को वो चेतावनी, जिसस खौफ खाएगी आसिम मुनीर की सेना
'हम दुश्मन के...' वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को वो चेतावनी, जिसस खौफ खाएगी आसिम मुनीर की सेना
नोटबंदी के 8 साल बाद बड़ा खुलासा, वजीरपुर से 3 करोड़ के पुराने नोट बरामद, कहां से आई इतनी बड़ी रकम?
नोटबंदी के 8 साल बाद बड़ा खुलासा, वजीरपुर से 3 करोड़ के पुराने नोट बरामद, कहां से आई इतनी बड़ी रकम?
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर
यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर

वीडियोज

Rajasthan News: हनुमानगढ़ में पथराव, किसान- पुलिस में झड़प | Farmer Action | abp News
हनुमानगढ़ में भड़के किसान, महापंचायत में 'महा'बवाल! | Hanumangarh News
Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम दुश्मन के...' वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को वो चेतावनी, जिसस खौफ खाएगी आसिम मुनीर की सेना
'हम दुश्मन के...' वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को वो चेतावनी, जिसस खौफ खाएगी आसिम मुनीर की सेना
नोटबंदी के 8 साल बाद बड़ा खुलासा, वजीरपुर से 3 करोड़ के पुराने नोट बरामद, कहां से आई इतनी बड़ी रकम?
नोटबंदी के 8 साल बाद बड़ा खुलासा, वजीरपुर से 3 करोड़ के पुराने नोट बरामद, कहां से आई इतनी बड़ी रकम?
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर
यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
फिट बॉडी और टेस्टी फूड का परफेक्ट कॉम्बो, दही बेक्ड वेजिटेबल्स को करें डाइट में शामिल
फिट बॉडी और टेस्टी फूड का परफेक्ट कॉम्बो, दही बेक्ड वेजिटेबल्स को करें डाइट में शामिल
आयुष्मान कार्ड होने पर भी फ्री इलाज से इनकार करे अस्पताल, यहां कर सकते हैं सीधी शिकायत
आयुष्मान कार्ड होने पर भी फ्री इलाज से इनकार करे अस्पताल, यहां कर सकते हैं सीधी शिकायत
Optical Illusion: तस्वीर देख घूम जाएगा माथा, 10 सेकंड में खोजनी है छिपी हुई संख्या- क्या आपको दिखी?
Optical Illusion: तस्वीर देख घूम जाएगा माथा, 10 सेकंड में खोजनी है छिपी हुई संख्या- क्या आपको दिखी?
Embed widget