पीएम मोदी से मिले जयराम ठाकुर, हिमाचल में नए BJP अध्यक्ष के चयन पर हुई चर्चा?
Himachal Pradesh News: दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों के बीच संगठन से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा हुई है.

Himachal Pradesh News: जनवरी महीने के अंत तक हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होना है. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर भी चर्चा हुई. इस समय हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सियासत से जुड़े विषयों को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी. बीते दिनों जयराम ठाकुर ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की थी. इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को आने वाले दिनों में दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार भी करना है.
दिल्ली ने बनाया बीजेपी का साथ देने का मन- जयराम ठाकुर
दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है. आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों तक दिल्ली की जनता से झूठ कहा है. दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मॉडल पर विश्वास है. जनता बीजेपी का साथ देने का मन बना चुकी है. साल 2025 के विधानसभा चुनाव में अब आम आदमी पार्टी का झूठा चलने वाला नहीं है.
बीजेपी के संकल्प पत्र से परेशान केजरीवाल- जयराम
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देखकर भी आम आदमी पार्टी चिंता में आ गई है. अरविंद केजरीवाल को यह समझ नहीं आ रहा है कि उत्तर कैसे दिया जाए. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा है.
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रही है. जनता उनके साथ है और 8 फरवरी को नतीजे भाजपा के पक्ष में ही आएंगे.
हिमाचल में फिर कहर बरपाएगा मौसम, कहीं बर्फबारी तो कहीं शीतलहर, जानें ताजा अपडेट
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























