एक्सप्लोरर

हिमाचल: 12वीं के परीक्षा परिणाम में बड़ी लापरवाही, अंग्रेजी की Answer Key गलती से स्कैन

HPBOSE HP Board 12th Results 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने धर्मशाला में बताया कि अंग्रेजी विषय के पेपर की Answer Key गलती से स्कैन हो गई थी.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से 12वीं क्साल के अंग्रेजी विषय के वार्षिक परीक्षा परिणाम को दो दिन बाद संशोधित रूप में फिर से जारी किया जाएगा. यह निर्णय शिक्षक संगठनों, निजी स्कूल संघों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद लिया गया है, जिनका कहना था कि अंग्रेजी विषय में छात्रों को असामान्य रूप से कम अंक मिले हैं.

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने धर्मशाला में बताया कि  जांच में पता चला है कि 8 मार्च को रद्द किए गए अंग्रेजी विषय के पेपर की उत्तर कुंजी (Answer Key) गलती से स्कैन हो गई थी, जबकि परिणाम तैयार करते समय दोबारा लिए गए पेपर की उत्तर कुंजी को शामिल करना था. इसी तकनीकी गलती के चलते स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम अंक प्राप्त हुए.

बोर्ड सचिव ने आंसर की में गलती के लिए जताया खेद

बोर्ड सचिव ने कहा, ''बोर्ड इस त्रुटि के लिए खेद व्यक्त करता है और अधिकांश छात्रों के अंक संशोधित परिणाम में बढ़ेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले से घोषित परिणाम में छात्रों के अंकों को घटाया नहीं जाएगा, जिससे पास प्रतिशतता में भी वृद्धि होगी. इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.''

मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन की मांग

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने भी इस पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा, ''बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र को भी अंग्रेजी में केवल 90 अंक मिलना संदेहास्पद है, जबकि बाकी विषयों में उसके शत-प्रतिशत अंक हैं.'' उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और बोर्ड सचिव से पुनर्मूल्यांकन की मांग की थी, ताकि छात्रों के साथ न्याय हो सके. 17 मई को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम घोषित किया है.

अंग्रेजी विषय की परीक्षा को करना पड़ा था रद्द

गौरतलब है कि 7 मार्च 2025 को प्रस्तावित अंग्रेजी विषय की परीक्षा को रद्द करना पड़ा था, क्योंकि चंबा जिले के चुवाड़ी क्षेत्र में 10वीं क्लास के स्थान पर 12वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्रों को खोल दिया गया था. इसके चलते बोर्ड ने परीक्षा रद्द की और बाद में अंग्रेजी विषय की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. लेकिन परिणाम तैयार करते समय गलती से पुरानी परीक्षा की उत्तर कुंजी को स्कैन किया गया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
राजस्थान: भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
राजस्थान: भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
IND vs PAK Head To Head: श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
राजस्थान: भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
राजस्थान: भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
IND vs PAK Head To Head: श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम का किया खुलासा, बेहद ही प्यारा है मतलब भी
राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम का किया खुलासा,जानें मतलब भी
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
Embed widget