एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में भारी बारिश और तूफान का येलो अलर्ट

Himachal Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक भारी बारिश होगी और 30 अगस्त से मौसम साफ बने रहने का अनुमान है.

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, अगले तीन दिनों तक जिला कांगड़ा, मंडी और चंबा के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

28 अगस्त को जिला सिरमौर में भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अगस्त को जिला ऊना और जिला बिलासपुर में भी भारी बारिश देखने को मिलेगी. सभी जिलों के लिए मौसम विज्ञान की तरफ से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कब होगी मानसून की विदाई?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश भी देखने को मिलेगी. 

वैज्ञानिक शोभित ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से मानसून को रवाना होने में अभी वक्त लगेगा. अमूमन प्रदेश से मानसून 15 सितंबर के बाद या सितंबर महीने के अंत में रवाना होता है. मानसून के जाने में अभी करीब तीन हफ्ते का वक्त है. इस दौरान प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. 

कहां हुई कितनी बारिश?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक बीते 24 घंटे में काहू में सबसे ज्यादा 84.0 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा जुब्बड़हट्टी में 83.0, कंडाघाट में 80.6, कुफरी में 73.0, धर्मपुर में 69.0, शिमला में 62.8, चौपाल में 42.6, सोलन में 42.4 और नगरोटा सूरियां में 42.2 मिलीमीटर बारिश हुई. 

कांगड़ा, सुंदर नगर, भुंतर, जोत और शिमला में लोगों को तूफान का भी सामना करना पड़ा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक तीन दिन तक भारी बारिश होगी और 30 अगस्त से मौसम साफ बने रहने का अनुमान है.

कैसा रहेगा हिमाचल का तापमान? 

हिमाचल प्रदेश में आने वाले छह से सात दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने वाले है. 27 अगस्त को शिमला में 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

इसके अलावा सुंदरनगर में 20.2, भुंतर में 20, कल्पा में 13, धर्मशाला में 18.5, ऊना में 21.2, पालमपुर में 18.5, मनाली में 16.9, कांगड़ा में 21.2, मंडी में 20.3, बिलासपुर में 22.3, हमीरपुर में 22.9, चंबा में 20.9 डिग्री औसतन तापमान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विधानसभा से विपक्ष ने किया वॉक आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: आपदा एक्ट हटाने पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- सरकार ने जश्न मनाकर जनता को ठगा
हिमाचल: आपदा एक्ट हटाने पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- सरकार ने जश्न मनाकर जनता को ठगा
Himachal: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, BJP ने नहीं उतारा उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, BJP ने नहीं उतारा उम्मीदवार
हिमाचल में पंचायत और नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, सरकार ने आपदा प्रबंधन की पाबंदियां हटाईं
हिमाचल में पंचायत और नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, सरकार ने आपदा प्रबंधन की पाबंदियां हटाईं
राज्यसभा का टिकट न मिलने पर छलका कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का दर्द, 'मैं हाईकमान से...'
राज्यसभा का टिकट न मिलने पर छलका कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का दर्द, जानें क्या कहा?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget