एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल में जुलाई महीने में बारिश ने तोड़ सारे रिकॉर्ड, 323 सड़कें बंद, 397 जगहों पर बिजली ठप

Himachal Monsoon: बारिश ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. जुलाई महीने में बारिश ने काफी तबाही मचाई है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कुल्लू के स्कूलों में 5 अगस्त तक छुट्टियां की गई है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला. प्रदेश भर के कई इलाकों में अभी बारिश का दौर जारी है. इसकी वजह से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से अब भी 323 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं. इसके अलावा नेशनल हाईवे- 505 भी लोसर तक बाधित पड़ा हुआ है.

प्रदेश में 397 स्थानों पर बिजली सेवा ठप
जिला चंबा में 23 कांगड़ा में 6, किन्नौर में 13, कुल्लू में 89, लाहौल स्पीति में 1 नेशनल हाईवे, मंडी में 54 सड़कें, शिमला में 119, सिरमौर में 14 सोलन में चार और ऊना में एक सड़क बाधित है. इसके अलावा प्रदेश भर में 397 स्थानों पर बिजली सेवा बाधित हुई है. इसमें सबसे ज्यादा जिला कुल्लू में 277 और शिमला में 116 बिजली आपूर्ति ठप है. प्रदेश भर में 78 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं. इनमें सबसे ज्यादा पेयजल योजनाएं जिला शिमला में 72 योजनाएं प्रभावित हैं.

जुलाई महीने में टूटे बारिश के रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश में जुलाई में सामान्य से 76 प्रतिशत अधिक बादल बरसे. इस महीने 454.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य 260.8 मिमी रहती है. साल 2004 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है. शिमला जिला में सामान्य से 187 फीसदी अधिक बादल बरसे. जुलाई महीने में प्रदेश में सबसे ज्यादा 206 फीसदी बारिश किन्नौर जिला में हुई. किन्नौर में सामान्य वर्षा 64.2 मिमी होती है, जो इस बार अब तक 196.6 मिमी दर्ज की गई है.

कुल्लू के स्कूलों की 5 अगस्त तक छुट्टियां
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 5 अगस्त तक कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. 2-3 अगस्त के लिए कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिला कुल्लू के सभी सरकारी और निजी स्कूल 5 अगस्त तक बंद रहेंगे. कुल्लू के डीसी आशुतोष गर्ग ने बताया कि भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते सड़कें बंद होने और पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते स्कूलों की छुट्टी करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: Himachal News: शिमला के बाढ़ प्रभावित इलाकों पर जयराम ठाकुर ने दिया बयान, बोले- 'हमारे सरकार में भी बारिश हुई थी लेकिन...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी

वीडियोज

PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News
Singer AR Rahman के बयान से दिग्गज नेताओं के बयान आए सामने | Bollywood | ABP News
BMC Election Update: शिंदे गुट की मांग ढाई साल के लिए महापौर पद दिया जाए-सूत्र | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP अपने घटक दलों को...'
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
"कयामत है कयामत" इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
Embed widget