एक्सप्लोरर

'झूठ बोल रहे हैं हिमाचल के CM सुक्खू', सरकार पर बरसे बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले विधायक प्राथमिकता बैठक का बीजेपी विधायकों के बहिष्कार के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोले का आरोप लगाया है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले विधायक प्राथमिकता बैठक का बीजेपी विधायकों के बहिष्कार के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोले और गलत तथ्य पेश कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपने आंकड़ों के सबूत पेश करने की चुनौती भी दी है. शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर झूठे आंकड़े पेश करने के अलावा प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन की ओर ले जाने के भी आरोप लगाए हैं. साथ ही रणधीर शर्मा ने विधानसभा में हुई भर्तियों में धांधली और सरकार के चहेतों को नौकरियां देने के भी आरोप लगा डाले.

CM सुक्खू पर झूठ बोलने का लगाया आरोप
हिमाचल प्रदेश बीजेपी मीडिया विभाग के प्रभारी और विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक प्राथमिकताओं को लेकर मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो आंकड़े पेश किए वह तथ्यों से परे हैं. पिछले दो साल में  बीजेपी विधायकों की ओर से दी गई प्राथमिकताओं पर नाबार्ड से कोई राशि नहीं मिली. उन्होंने कहा कि दो सालों में विधायकों की प्राथमिकताओं पर DPR नहीं बनी. जिन योजनाओं की DPR बनी भी, उनके लिए राशि स्वीकृत नहीं हुई.

गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं CM सुक्खू- रणधीर शर्मा
रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मीडिया में दिए गए आंकड़ों के सबूत पेश करने की भी चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आंकड़ों के सबूत पेश करें अन्यथा अपना बयान वापस लें. उन्होंने कहा कि जनता उनके इस बयान से भ्रमित हुई है. विधायक प्राथमिकता बैठक में विपक्ष के विधायकों की प्राथमिकताओं को नहीं सुना गया, इसलिए विपक्ष के विधायकों ने प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार किया था. हालांकि लिखित में वह अपनी प्राथमिकताएं सरकार को देंगे.

राज्य के विकास के काम ठप हो गए हैं- बीजेपी
बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन की ओर ले जाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 30 हज़ार करोड़ का लोन ले लिया, लेकिन प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं. उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार के समय में ट्रेजरी बंद हो गई है. इससे प्रदेश के अंदर विकास और गरीब कल्याण के काम बंद हो गए हैं.

सुक्खू सरकार पर फ़िज़ूलख़र्ची के आरोप
रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक भी ऐच्छिक निधि से गरीब लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने सरकार पर फिजूलखर्ची का भी आरोप लगाया. रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रदेश में फिजूलखर्ची बंद करें. सरकार CPS को बचाने के लिए वकीलों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. प्रदेश में कैबिनेट दर्जे के साथ एडवाइजरों को हर महीने लाखों रुपये का वेतन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस फिजूलखर्ची को बंद करें और विकास कार्यों पर पैसे का खर्च करें.

विधानसभा में हुई भर्ती में धांधली के गंभीर आरोप
रणधीर शर्मा ने हाल ही में हुई विधानसभा भर्तियों में सरकार पर धांधली के आरोप लगाए हैं. रणधीर शर्मा ने कहा कि विधानसभा में हुई भर्तियों में जरूरी मानदंडों का पालन नहीं किया गया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन भर्तियों में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष के चहेतों को नौकरी दी गई.

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें किसी के ड्राइवर तो किसी के मीडिया इंचार्ज के बेटों को नौकरी मिली. उन्होंने कहा कि बीजेपी की मांग है कि इन नौकरियों को रद्द किया जाए और पुनः भर्ती प्रक्रिया को विज्ञापित किया जाए. रणधीर शर्मा ने कहा कि नौकरी में हुई धांधली की जांच होनी चाहिए और मुख्यमंत्री को जिस एजेंसी पर विश्वास हो, वह जांच करवाएं.

ये भी पढ़ें: मानसिक तनाव और खराब खानपान से हो सकता है कैंसर! ऐसे किया जा सकता है बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर नेवी वाला देश होगा भारत, ब्रिटेन को छोड़ देगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर अमेरिका होगा या चीन?
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर होगी इंडियन नेवी, ब्रिटेन छूटेगा पीछे, जानें 15 साल बाद पहले नंबर पर US होगा या चीन?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में घना कोहरा, यूपी-बिहार में शीतलहर
उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में घना कोहरा, यूपी-बिहार में शीतलहर
Reliance Retail Q3 Results: त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
त्योहारी सीजन के बीच तीसरी तिमाही में 2.7 प्रतिशत बढ़ा रिलायंस रिटेल का मुनाफा, राजस्व 97600 करोड़ के पार
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
Embed widget