एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल में इस बार 100 फीसदी तक कम बारिश, बीते 20 साल में सबसे खराब हालात

Himachal Pradesh Weather Report: शिमला मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बीते लंबे वक्त से बर्फबारी और बारिश नहीं हो पा रही है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह ग्लोबल पैटर्न में बदलाव आना है.

Himachal Weather: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं. जनवरी महीने में न के बराबर ही बारिश हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, जनवरी महीने में अब तक 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. इससे पहले साल 2007 में 99 फीसदी तक कम बारिश हुई थी. ऐसे में साल 2004 के बाद उपलब्ध बीते 20 साल के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए, तो हिमाचल प्रदेश में यह सबसे खराब हालात पैदा हो चुके हैं. बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से किसान-बागवान भी खासे परेशान हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बीते लंबे वक्त से बर्फबारी और बारिश नहीं हो पा रही है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह ग्लोबल पैटर्न में बदलाव आना है. मौसम को हवाओं का साथ नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में लंबे वक्त से बारिश नहीं हुई है. डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आने वाले 10 दिनों में भी हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

25 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना

25 जनवरी के बाद कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना जरूर नजर आ रही है. न सिर्फ हिमाचल प्रदेश में बल्कि हिमालय के बड़े हिस्से में लंबे वक्त से बर्फबारी नहीं हुई है. इसके अलावा मैदानी इलाके भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से शुष्क ठंड का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है.

ग्लोबल पैटर्न में बदलाव के चलते नहीं हो रही बर्फबारी

डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश न होने की एक बड़ी वजह ग्लोबल पैटर्न भी है. बर्फबारी सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के लिए अटलांटिक ओशियन से हवाएं आती हैं. पोल की ओर से ठंडी और ट्रॉपिक की ओर से गर्म हवा आने पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है. इस बार पोल में हवा बेहद कम है और कम दबाव का क्षेत्रफल भी हावी है. कम दबाव के क्षेत्रफल के हावी रहने की वजह से हवाएं आगे की तरफ नहीं आ रही हैं. इसी वजह से पेसिफिक ओशियन में भी तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Shimla: शिमला आइस स्केटिंग रिंक में कार्निवल की धूम, स्केटर्स के टॉर्च लाइट टैटू का हर कोई हुआ दीवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर! हिमाचल के होटलों में विधायकों पर पुलिस का पहरा
कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर! हिमाचल के होटलों में विधायकों पर पुलिस का पहरा
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
हिमाचल में सूखे के हालात से किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम विभाग का बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल में सूखे के हालात से किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम विभाग का बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
LPG संकट के बीच BJP सांसद कंगना रनौत का बयान- 'प्रधानमंत्री को मौका भी देना पड़ेगा वो...'
LPG संकट के बीच BJP सांसद कंगना रनौत का बयान- 'प्रधानमंत्री को मौका भी देना पड़ेगा वो...'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget