एक्सप्लोरर

हिमाचल में भारी बारिश के बाद 87 सड़कें बंद, अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather News: हिमाचल में भारी बारिश से 87 सड़कें बंद हैं. मंडी, कुल्लू और शिमला में बाढ़ और भूस्खलन में 13 लोगों की मौत, 40 लापता हो गए हैं.

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलनों के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में 87 सड़कें बंद कर दी गई हैं. राज्य के आपात अभियान केंद्र ने सेामवार को यह जानकारी दी. यहां मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार तक राज्य के विभिन्न स्थानों में भारी बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल प्रदेश में लगभग एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है. कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 31 जुलाई को बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ में 13 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 40 लापता हैं. राज्य के आपात अभियान केंद्र ने बताया कि रविवार शाम को कुल्लू में 13 सड़कों, मंडी में 25, लाहौल और स्पीति में 14, शिमला में नौ, कांगड़ा में सात और किन्नौर में दो सड़कों को बंद कर दिया गया.

अचानक बाढ़ आने से रास्ता  हो गया बंद
पुलिस ने बताया कि लाहौल और स्पीति के उदयपुर उपमंडल में संसारी-किल्लर-थिरोट-टांडी (एसकेटीटी) सड़क मार्ग धनधल नाले में अचानक बाढ़ आने से बंद हो गया है. उन्होंने बताया कि चंद्रभागा नदी के उफान पर होने के कारण लाहौल और स्पीति के तदंग गांव के निवासियों को जुंडा गांव की ओर जाने को कहा गया है.

हमीरपुर में रविवार शाम से सबसे अधिक 67 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके बाद अगहर में 44 मिमी, जोगिंदरनगर में 42 मिमी, नादौन में 38 मिमी, देहरा गोपीपुर में 32.3 मिमी, पालमपुर में 28 मिमी और धौला कुआं तथा नहान में 27.5 मिमी बारिश हुई है.

मकान ढहने की दी है चेतावनी 
राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. उसने संवदेनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने तथा तेज हवाओं और निचले इलाकों में जलभराव के कारण फसलों के बर्बाद होने व ‘कच्चे’ मकान ढहने की भी चेतावनी दी है. अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 27 जून से चार अगस्त के बीच बारिश से जुड़ी घटनाओं में 79 लोगों की मौत हो गयी है और 663 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश छोड़ भारत आईं शेख हसीना तो कंगना रनौत बोलीं- 'मुस्लिम देशों में अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram
Charcha With Chitra: कौन बनाता है Priyanka Chaturvedi के मिलियन व्यूज वाले रील्स? | Interview
बीजेपी में शामिल होंगी प्रियंका चतुर्वेदी? | Charcha with Chitra | Shiv Sena (UBT)
शादी के 7 फेरों का शैतान बलमा
UP News: यूपी के फतेहपुर में डीजल टैंकर में टक्कर..सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget