एक्सप्लोरर

'हमें इस पर गर्व है', हिमाचल में एक ही लड़की से शादी करने पर बोले सगे भाई

Himachal Pradesh News: सिरमौर जिले में हुई एक ही लड़की से दो सगे भाइयों की शादी चर्चा का विषय बनी. इस विवाह की रस्में 12 जुलाई को शुरू हुई और तीन दिनों तक चली.

हिमाचल प्रदेश के शिलाई गांव में हट्टी जनजाति के दो भाइयों ने बहुपति की प्राचीन परंपरा के तहत एक ही महिला से शादी ने काफी सुर्खियां बटोरीं. वहीं अब इस शादी को लेकर दोनों दूल्हों का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमें इस परंपरा पर गर्व है. 

दुल्हन सुनीता चौहान और दूल्हे प्रदीप और कपिल नेगी ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव के यह फैसला लिया है. प्रदीप ने कहा, "हमने सार्वजनिक रूप से इस परंपरा का पालन किया, क्योंकि हमें इस पर गर्व है और यह मिलकर लिया गया एक फैसला था."

दूल्हों ने क्या कहा?
वहीं दूसरे दूल्हे कपिल नेगी ने इस शादी को लेकर कहा कि वह भले ही विदेश में रहते हों, लेकिन इस विवाह के माध्यम से, "हम एक संयुक्त परिवार के रूप में अपनी पत्नी के लिए समर्थन, स्थिरता और प्यार सुनिश्चित कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि हमने हमेशा पारदर्शिता में विश्वास किया है.

12 जुलाई को हुई शादी
बता दें कि सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी इलाके में इस विवाह की रस्में 12 जुलाई को शुरू हुई और तीन दिनों तक चली. इस दौरान स्थानीय लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति हुई. इस विवाह समारोह के वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहे हैं.

मुझे इस परंपरा की जानकारी थी- दुल्हन
कुन्हाट गांव की रहने वाली सुनीता ने कहा कि वह इस परंपरा से अवगत थीं और उन्होंने बिना किसी दबाव के यह निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि वह इस नये संबंध का सम्मान करती हैं. शिलाई गांव के प्रदीप एक सरकारी विभाग में काम करते हैं जबकि उनके छोटे भाई कपिल विदेश में नौकरी करते हैं.

'पहले होती थीं ऐसी शादियां'
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर बसी हट्टी जनजाति को तीन साल पहले अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया था. इस जनजाति में सदियों से बहुपति प्रथा प्रचलित थी, लेकिन महिलाओं में बढ़ती साक्षरता और क्षेत्र में समुदायों के आर्थिक उत्थान के कारण, बहुपति के मामले हाल में सामने नहीं आए थे.

'गुप्त तरीके से होती हैं ऐसी शादियां'
गांव के बुजुर्गों ने बताया कि इस तरह की शादियां गुप्त तरीके से की जाती हैं और समाज द्वारा स्वीकार की जाती हैं, लेकिन ऐसे मामले कम होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के किसानों पर मौसम की मार, पहले सूखा, अब ओलावृष्टि-बर्फबारी ने उजाड़ी फसलें
हिमाचल के किसानों पर मौसम की मार, पहले सूखा, अब ओलावृष्टि-बर्फबारी ने उजाड़ी फसलें
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
Kangra News: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
Himachal News: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
हिमाचल: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
UP Weather: यूपी में बढ़ने लगा पारा, तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, जानें आपके शहर का मौसम
यूपी में बढ़ने लगा पारा, तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, जानें आपके शहर का मौसम
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget