एक्सप्लोरर

Himachal Politics:'मुझे जयराम ठाकुर से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं', विधानसभा अध्यक्ष का पलटवार

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है. पठानिया ने कहा कि उन्हें जयराम ठाकुर से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
 
जयराम ठाकुर को खुद भी अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए. उन्होंने जयराम ठाकुर से कहा कि वह इस तरह के बयान न दें, जिससे उन्हें नियमों के तहत कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़े. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन के भीतर की बातों को जनता के बीच जाकर चर्चा में लाना नियमों के खिलाफ है. गौर हो कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें जयराम ठाकुर ने उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथों की कठपुतली करार दिया था.
 
मैं नियमों के मुताबिक करता हूं कार्रवाई- विधानसभा अध्यक्ष
 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने डेढ़ साल में नियमों के मुताबिक ही सदन का संचालन किया है. अब तक विधानसभा की प्रोडक्टिविटी 132 फीसदी तक रही है. पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को बोलने का भरपूर मौका दिया गया है.
 
इसके अलावा जब फरवरी के महीने में कांग्रेस के छह सदस्यों का व्हिप उल्लंघन का मामला उनके सामने आया, तब भी उन्होंने नियमों के तहत कार्रवाई की. छह सदस्य सुप्रीम कोर्ट भी अपनी मांग को लेकर पहुंचे, उन्हें बाद में अपनी याचिका को भी वापस लेना पड़ा. वे पूरी तरह नियमों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं. निर्दलीय विधायकों के मामले में भी उन्होंने नियमों के तहत कार्रवाई की है. ऐसे में उन पर इस तरह के सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को संयम रखने की सलाह दी है.
 
कुलदीप सिंह पठानिया का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार
 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर को कोई भी बयान देते हुए गरिमा का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सब कुछ अच्छी तरह से जानते हैं. ऐसे में उन्हें अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए.
 
उन्होंने कहा कि छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में चार पूर्व विधायक चुनाव हार गए. ऐसे में जनता खुद ही अपना फैसला सुना चुकी है. जयराम ठाकुर भी इस बारे में अच्छी तरह से जानते हैं. उन्हें जनमत का भी सम्मान करना चाहिए.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vande Matram New Rules: 'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों फायर अरशद मदनी
'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों फायर अरशद मदनी
पटना में दिनदहाड़े बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, पारिवारिक विवाद में हुई वारदात, भांजा गिरफ्तार
पटना में दिनदहाड़े बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, पारिवारिक विवाद में हुई वारदात, भांजा गिरफ्तार
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

India-US Trade Deal के बीच Oil Game बदला | US, Venezuela vs Russia| Paisa Live
₹9.12 Lakh Crore Budget: Yogi Govt का Final Masterstroke| Paisa Live
Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Vande Matram New Rules: 'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों फायर अरशद मदनी
'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों फायर अरशद मदनी
पटना में दिनदहाड़े बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, पारिवारिक विवाद में हुई वारदात, भांजा गिरफ्तार
पटना में दिनदहाड़े बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, पारिवारिक विवाद में हुई वारदात, भांजा गिरफ्तार
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही की वजह से गई थी भारतीय छात्रा की जान, अब मुआवजे के तौर पर परिवार को मिलेंगे 262 करोड़
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
Border 2 Box Office Day 21 LIVE: बॉक्स ऑफिस पर थमने के मूड में नहीं है 'बॉर्डर 2', अब 21वें दिन भी जारी है कमाई, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
21वें दिन भी धुआंधार जारी है 'बॉर्डर 2' की कमाई, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
कितने पढ़े-लिखे हैं बांग्लादेश के पीएम पद के दावेदार तारिक रहमान? यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
कितने पढ़े-लिखे हैं बांग्लादेश के पीएम पद के दावेदार तारिक रहमान? यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
Gripen Price: एक ग्रिपेन फाइटर जेट की कीमत कितनी, यह राफेल से कम है या ज्यादा?
एक ग्रिपेन फाइटर जेट की कीमत कितनी, यह राफेल से कम है या ज्यादा?
Best Natural Sources: प्रोटीन से लेकर आयरन और कैल्शियम तक, जानें किस फूड से क्या मिलता है सबसे ज्यादा?
प्रोटीन से लेकर आयरन और कैल्शियम तक, जानें किस फूड से क्या मिलता है सबसे ज्यादा?
Embed widget