एक्सप्लोरर

Himachal: '2 साल में इन्होंने हिमाचल प्रदेश का किया बेड़ागर्क', सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर

Himachal Politics: शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगी की इंजेक्शन न मिलने से मौत के मामले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मौजूदा सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल उठाया.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर कैंसर रोगी की इंजेक्शन न मिलने मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि IGMC में इंजेक्शन न मिलने से कैंसर पीड़ित की मौत जघन्य है. 

मौजूदा व्यवस्था परिवर्तन की सरकार ने पूर्व सरकार की हिमकेयर योजना को अपाहिज बना दिया है. राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. CM केवल अपनी सरकार और कुर्सी को सुरक्षित रखने में व्यस्त हैं. सही मायने में कांग्रेस सरकार ने दो सालों के कार्यकाल में प्रदेश का बेड़ागर्क कर दिया है.

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर निशाना 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का एक और उदाहरण सामने आया है. पहले बजट में मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया और स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं. जयराम ठाकुर ने कहा कि जब नई सरकार आती है, तो पुरानी व्यवस्थाओं को बंद नहीं किया जाता. 

पूर्व भाजपा सरकार में गरीब परिवारों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए हिमकेयर योजना लाई थी. कांग्रेस सरकार ने इसे बंद तो नहीं किया, लेकिन अपाहिज बना दिया है. प्रदेश में बहुत सारे गरीब परिवारों के लिए बीमारी में इलाज करवाना मुश्किल हो जाता है. लोगों को जमीन-जगह बेचकर ऋण लेकर इलाज करवाना पड़ता है.

'जनता के बारे में भी सोचें CM सुक्खू'- जयराम ठाकुर 

ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की. इससे प्रदेश के 22 लाख लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिला. प्रदेश की जनसंख्या 70 लाख के ऊपर है. ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए तत्कालीन बीजेपी सरकार ने हिमकेयर योजना की शुरुआत की थी. हाल ही में IGMC में एक कैंसर पीड़ित की आवश्यक इंजेक्शन न मिलने से मौत हो गई. पीड़ित की बेटी जाह्नवी शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दर्द को देश और प्रदेश के सामने रखा है.

वक्त पर इंजेक्शन न मिलने से मौत के गंभीर आरोप

पीड़ित देवराज शर्मा कैंसर के रोगी थे और उनका IGMC में इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि पीड़ित हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत था. एक महीने तक इंजेक्शन के लिए परिवार घूमता रहा, लेकिन इंजेक्शन नहीं दिया गया. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि हिमकेयर का पैसा नहीं मिला है. ऐसे में सरकारी खर्च पर इंजेक्शन नहीं दिया जा सकता. परिवार ने पैसे जोड़े, लेकिन तब तक पीड़ित की मौत हो गई.

यह बहुत दु:खद है और जघन्य है. जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को 'मैं और मेरी सरकार' तक सीमित नहीं  होकर इससे आगे सोचने की जरूरत है.CM केवल अपनी सरकार और अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने में व्यस्त हैं. ठाकुर ने कहा कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश का बेड़ागर्क कर दिया है .

ये भी पढ़ें- Himachal: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की जयराम ठाकुर को नसीहत, बोले- 'जिनका अपना ट्रैक रिकॉर्ड...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल दिवस पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सौगात, महिलाओं को मिलेंगे ₹1500
हिमाचल दिवस पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सौगात, महिलाओं को मिलेंगे ₹1500
Mandi News: सरकाघाट हत्याकांड पर सख्त सुक्खू सरकार, KNH विवाद और चेस्टर हिल मामले पर भी दिया बड़ा बयान
सरकाघाट हत्याकांड पर सख्त सुक्खू सरकार, KNH विवाद और चेस्टर हिल मामले पर भी दिया बड़ा बयान
Mandi News: मंडी में 19 साल की छात्रा की हत्या, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरा
मंडी में 19 साल की छात्रा की हत्या, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरा
Shimla News: हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Live: भारत में LPG की नो टेंशन! 20 हजार 400 मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से कांडला पहुंचा टैंकर
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU पर BJP भारी! देखें पूरी लिस्ट
बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU पर BJP भारी! देखें पूरी लिस्ट
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget