एक्सप्लोरर

Mandi News: टारना हिल में भूस्खलन का खतरा, पलायन को मजबूर हुए लोग, मकानों में आईं दरारें

Himachal Pradesh News: यहां स्थानीय लोगों का कहना है कि टारना हिल में कई जगहों पर जमीन धंसने कारण गहरी दरारें आ गई, जिससे किसी खतरे का एहसास हो रहा है.

हिमाचल के मंडी के टारना हिल में जमीन धंसने के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है. साल 2023 की बरसात में जमीन धंसने के कारण आईपीएच ऑफिस को बडी बड़ी दरारों ने जकड़ लिया था और आपातकाली स्थिति में आईपीएच ऑफिस शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन अभी हाल ही में 30 जून की बारीश से उस जगह पर दोबारा से भूस्खलन खतरा पैदा हो गया है.

पिछले कुछ वर्षो में टारना हिल भूस्खलन के प्रति संवेदनशील होती जा रही है. टारना वार्ड के अलग अलग जगहों पर पिछले कुछ समय में भूस्खलन की घटनायें सामने आई हैं. वहीं अबकी बरसात में भी टारना वार्ड में तकरीबन 10 घरों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. पुराने आईपीएच आफिस के पास जहां कभी करोड़ों की लागत से निर्मित आईपीएच ऑफिस की भव्य इमारत हुआ करती थी, जिसको बने हुये अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ था. लेकिन अभी इसी के साथ यह दो मजिंला घर भी भूस्खलन की जद में आय गया है. घर के आंगन और प्रवेश द्धार लेकर सभी जगह बडी बडी दरारों आ चुकी है, बडी बडी तिरपाल लगाकर घर को बरसात के पानी से बचाने की कोशिश की जा रही है.

पलायन करने को मजबूर हुए लोग
तकरीबन तीन चार घरों के लोग पलायन कर किराए के घर में रहने को मजबूर हो गए हैं. वहीं टारना हिल में रहने वाले एक पीड़ित परिवार के मुखिया लेखराज ने बताया कि 30 जून को हुई भारी बारीश के चलते उनका घर भूस्खलन की चपेट में आया गया, जिसके कारण उनके दो मंजिला घर में दरारें आ गई, उनका रहने के काबिल नहीं रहा और अब उनका परिवार पड़ोस में किराये के मकान में रह रहा है. 

मकानों में आईं दरारें
वहीं यहां के सीनियर सीटिजन कांउसिल के अध्यक्ष ओपी कपूर का कहना है कि टारना हिल में कई जगहों पर जमीन धंसने कारण गहरी दरारें आ गई, जिससे किसी खतरे का एहसास हो रहा है. टारना हिल में बरसात के पानी और भूमिगत पानी को वैज्ञानिक तरीके से चैनलाइज करने की आवश्यकता है, यदि इस पर गौर नहीं किया जाता है तो यह और बढ़ सकता है.

'कभी भी गिर सकता है पीपल का पेड़'
इसके अलावा शहर के स्थानीय निवासी का कहना है कि आईपीएच ऑफिस की जगह के पास जो घर है उसके प्रवेश द्धार के पास एक पीपल का पेड़ है, जिसके चारों गहरी दरारें आ चुकी हैं और यह पेड़ कभी भी बारीश के कारण गिर सकता है, जिससे भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि वहां का निरीक्षण कर पेड की छंटाई की जाये और उस जगह को तिरपाल से कवर किया जाए.

10 घर भूस्खलन से हुए प्रभावित 
बता दें कि जब इस विषय को लेकर स्थानीय पार्षद से संपर्क किया गया तो वह किसी निजी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उपलब्ध नहीं पाई, लेकिन उन्होंने फोन के माध्यम से बताया कि उनके वार्ड में तकरीब 10 घर हैं जो भूस्खलन से प्रभावित हैं और तकरीबन 4 घर ऐसें है जिनमें दरारें आ चुकी है और उन घरों के लोग किराये के मकानों में रहने को मजबूर हो गए हैं.

Input By : परी शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी
सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी
इधर कांग्रेस ने जारी किया संसद सत्र के लिए व्हिप, उधर जर्मनी पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कह रही BJP
इधर कांग्रेस ने जारी किया संसद सत्र के लिए व्हिप, उधर जर्मनी पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कह रही BJP
IPL Auction 2026: पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो

वीडियोज

Trump के 50% Tariffs Fail , November में India का Export Blast | Trade Deficit Lowest | Paisa Live
Insurance Companies के लिए बड़ा Game-Changer Bill | India में Foreign Investment का रास्ता साफ
Delhi Pollution: 50% वर्क फ्रॉम होम...बढ़ते पॉल्यूशन पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला | Delhi Pollution
VB–G RAM G Bill: VB–G RAM G आने कैसे मजदूरों को मिलेगा बड़ा फायदा! | New Mgnrega Bill | Congress
Delhi Air Pollution: दिल्ली में फैली जहरीली हवा..AQI 300 पार | Pollution | AQI | Rekha Gupta | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी
सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी
इधर कांग्रेस ने जारी किया संसद सत्र के लिए व्हिप, उधर जर्मनी पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कह रही BJP
इधर कांग्रेस ने जारी किया संसद सत्र के लिए व्हिप, उधर जर्मनी पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कह रही BJP
IPL Auction 2026: पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
किन-किन हिंदू राजकुमारियों ने मुस्लिमों को बनाया अपना पति? जानें हर एक का नाम
किन-किन हिंदू राजकुमारियों ने मुस्लिमों को बनाया अपना पति? जानें हर एक का नाम
चूल्हे पर महाराष्ट्रियन डिश थालीपीठ बनाती नजर आई IAS की बीवी, यूजर्स पूछने लगे- कश्मीरी लड़की ने कैसे सीखी इतनी अच्छी मराठी?
चूल्हे पर महाराष्ट्रियन डिश थालीपीठ बनाती नजर आई IAS की बीवी, यूजर्स पूछने लगे- कश्मीरी लड़की ने कैसे सीखी इतनी अच्छी मराठी?
हाइड्रोजन ट्रेन का ड्राइवर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, जानें कितनी ज्यादा मिलेगी सैलरी?
हाइड्रोजन ट्रेन का ड्राइवर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, जानें कितनी ज्यादा मिलेगी सैलरी?
Embed widget