एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश के लोगों को महंगाई का झटका! प्रति यूनिट बिजली खपत पर लगेगा मिल्क सेस, जानें नई दर

Milk Cess on Electricity: हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों पर भी पर्यावरण सेस लगाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक पेश किया.

Himachal Pradesh Electricity Price Hike: हिमाचल प्रदेश के लोगों को बिजली का झटका लगने वाला है. अब प्रति यूनिट बिजली की खपत पर 10 पैसे मिल्क सेस लगेगा. औद्योगिक इकाइयों पर भी पर्यावरण सेस लगाने की तैयारी है. सोमवार को सदन में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विद्युत (शुल्क) संशोधन विधेयक 2024 पेश किया. विधेयक में दो संशोधन किए गए हैं. सरकार ने प्रति यूनिट बिजली की खपत पर 10 पैसे मिल्क सेस का प्रावधान किया है. बिजली बिल जीरो रुपये होने पर उपभोक्ताओं से मिल सेस नहीं लिया जाएगा.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक पेश किया. इस संशोधन विधेयक में दो संशोधन किए गए हैं. इसमें प्रति यूनिट बिजली की खपत पर 10 पैसे मिल्क सेस का प्रावधान है. जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो रुपए होगा, उनसे मिल सेस नहीं लिया जाएगा.

हर यूनिट पर 10 पैसे अतिरिक्त बिल

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पात्र उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है. सेस का इस्तेमाल मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जाएगा. राज्यपाल से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में बिजली की दर बढ़ जायेगी. नई दर लागू होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने पर 15 रुपये तक का अतिरिक्त बिल चुकाना होगा.

दूसरे संशोधन के मुताबिक लघु औद्योगिक ऊर्जा यूनिट में पर्यावरण सेस पर 2 पैसे, मध्यम औद्योगिक ऊर्जा पर 4 पैसे, बड़े उद्योगों पर 10 पैसे और कॉमर्शियल सेक्टर पर भी 10 पैसे प्रति यूनिट पर्यावरण सेस लगेगा. इसके अलावा अस्थाई कनेक्शन पर 2 रुपये प्रति यूनिट, स्टोन क्रेशर पर भी 2 रुपये प्रति यूनिट और विद्युत वाहन के चार्जिंग स्टेशन पर 6 रुपये प्रति यूनिट पर्यावरण सेस लगेगा. पर्यावरण सेस का उपयोग रिन्यूएबल एनर्जी से बिजली उत्पादन बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा.

किस पर कितना होगा पर्यावरण सेस?

लघु औद्योगिक ऊर्जा- ₹0.02 प्रति यूनिट

मध्यम औद्योगिक ऊर्जा- ₹0.04 प्रति यूनिट

बड़े औद्योगिक ऊर्जा- ₹0.10 प्रति यूनिट

कॉमर्शियल कनेक्शन- ₹0.10 प्रति यूनिट

अस्थाई कनेक्शन- ₹2.00 प्रति यूनिट

स्टोन क्रशर- ₹2.00 प्रति यूनिट

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन- ₹6.00 प्रति यूनिट

ये भी पढ़ें-

हिमाचल के तहसीलदार HL घेज्टा एक लाख की जगह सिर्फ एक रुपया लेंगे वेतन, इमानदारी बटोर रहीं सुर्खियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
मां ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन अब 24 घंटे, श्रद्धालु दिन-रात कर सकेंगे दर्शन
अष्टमी तक 24 घंटे खुलेगा मां ज्वाला देवी मंदिर, श्रद्धालु दिन-रात कर सकेंगे दर्शन
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget