एक्सप्लोरर

Baljeet Kaur: मौत को मात देकर हिमाचल पहुंची पर्वतारोही बलजीत कौर, बताया- आखिर कैसे हुआ था हादसा?

Himachal News: बलजीत कौर के साथ हुआ ये हादसा मैनेजमेंट की एक बड़ी गलती थी. मैनेजमेंट की तरफ से बलजीत कौर के साथ भेजा गया शेरपा अनुभवहीन था. उसने बलजीत कौर को वापस लौटते वक्त रास्ते में ही छोड़ दिया.

Himachal Pradesh News: कहते हैं कि जिंदा रहने के लिए जिंदा दिखना जरूरी होता है, लेकिन कभी ऐसा भी होता है कि आपको जिंदा रहने के लिए पहले मरना पड़ता है. ऐसे ही मौत और जिंदगी के बीच की जंग जीतकर हिमाचल की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर वापस अपने घर लौट आई हैं. सोलन पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें सम्मानित भी किया गया.

दरअसल, नेपाल में 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट अन्नपूर्णा को फतेह करते हुए 18 अप्रैल को यह खबर सामने आई थी कि पर्वतारोही बलजीत कौर की वापस कैंप की ओर लौटते वक्त मौत हो गई. हालांकि, बाद में मैनेजमेंट की तरफ से जानकारी दी गई कि बलजीत कौर की मौत की खबर उनकी तरफ से गलती से दे दी गई. बलजीत कौर ने सेटेलाइट फोन के जरिए अपने सिग्नल भेजे थे, जिसके माध्यम से उनके सर्च ऑपरेशन में लगे तीन हेलीकॉप्टर ने उन्हें ढूंढ निकाला. बलजीत कौर की मौत की खबर ने जहां एक ओर उनके परिवार और करीबी लोगों को हिलाकर रख दिया था. वहीं दूसरी तरफ गुमनामी में जी रही बलजीत कौर को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भी पहचान दिला दी.

मैनेजमेंट की गलती से हुआ हादसा
बलजीत कौर के साथ हुआ ये हादसा मैनेजमेंट की एक बड़ी गलती थी. मैनेजमेंट की तरफ से बलजीत कौर के साथ भेजा गया शेरपा अनुभवहीन था. इसके पहले उनके साथ एक अनुभव वाले शेरपा को भेजा गया था जिसे बाद में बदल दिया गया. दरअसल, किसी अन्य विदेशी पर्वतारोही ने ज्यादा पैसे देकर अनुभव वाले शेरपा को अपने लिए हायर कर लिया था. अनुभवहीन शेरपा ने बलजीत कौर को वापस लौटते वक्त रास्ते में ही छोड़ दिया.

बलजीत के साथ भेजा गया अनुभवहीन शेरपा
बलजीत कौर ने बताया कि जब वह अन्नपूर्णा से केवल 100 मीटर दूर थी, तब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इस समय शेरपा भी काफी थका हुआ लग रहा था. उन्होंने पहले शेरपा से कहा कि वे यह सम्मिट अगले साल पूरा कर लेंगे, लेकिन फिर बाद में सम्मिट को पूरा किया गया. जब वे अन्नपूर्णा फतह करने के बाद बेस कैंप-4 की ओर वापस आने लगे तो साथ आ रहे दोनों शेरपा उन्हें छोड़ कर चले गए. वे दोनों शेरपा आपस में काफी देर तक बहस कर रहे थे और बहस के बाद वह बलजीत कौर को छोड़ कर वापस चले गए.

बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन दिमाग पर पड़ा असर
बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन के पर्वत फतह करने की वजह से पर्वतारोही बलजीत कौर की मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा था. उन्हें दिन के वक्त ही खुली आंखों से सपने आने लगे. इसके बाद बलजीत कौर वापस उतरते वक्त लापता हो गई. काफी देर बाद जब बलजीत को होश आया, तो उन्होंने अपने सेटेलाइट फोन से सिग्नल भेजे और सिग्नल के जरिए उन्हें ट्रैक किया जा सका.

सरकारी नौकरी देने की मांग
पर्वतारोही बलजीत कौर ने बताया कि अगर मैनेजमेंट की तरफ से उनके साथ किसी अनुभव वाले शेरपा को भेजा जाता, तो उनके साथ यह हादसा नहीं होता. हालांकि, वे इस हादसे के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहती. बलजीत कौर के वापस हिमाचल प्रदेश लौटने के बाद उन्हें सरकारी नौकरी देने की मांग भी जोरों से उठ रही है. हालांकि, इस बारे में बलजीत कौर का कहना है कि यदि सरकार ऐसा कर देती है, तो वे जरूर इसे स्वीकार करेंगी. लेकिन, फिलहाल उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: सीएम सुक्खू की मां से नादौन हॉस्पिटल के डॉक्टर ने की बदसलूकी, जांच के लिए कमेटी गठित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: संसद में उठा हिमाचल के स्वास्थ्य ढांचे का मुद्दा, केंद्र ने दी फंडिंग की जानकारी
संसद में उठा हिमाचल के स्वास्थ्य ढांचे का मुद्दा, केंद्र ने दी फंडिंग की जानकारी
सोलन में युवक ने दिया साहस का परिचय, करीब 12 मिनट तक निहत्था तेंदुए से लड़ा
सोलन में युवक ने दिया साहस का परिचय, करीब 12 मिनट तक निहत्था तेंदुए से लड़ा
हिमाचल में गर्मी दिखाने लगी तेवर! मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात, बारिश पर आया बड़ा अपडेट
हिमाचल में गर्मी दिखाने लगी तेवर! मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात, बारिश पर आया बड़ा अपडेट
कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल के 30वें राज्यपाल, HC के चीफ जस्टिस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल के 30वें राज्यपाल, HC के चीफ जस्टिस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget