एक्सप्लोरर

Himachal: 'फिल्मों में झांसी की रानी बनना आसान, फील्ड में हवा निकल गई', जगत नेगी का कंगना रनौत पर कटाक्ष

Himachal Politics: हिमाचल में आपदा के बीच कंगना रनौत पर मंत्री जगत सिंह नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि फिल्मों में झांसी की रानी बनना आसान है, फील्ड में हवा निकल गई. उन्होंने कंगना पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. राज्य में 1000 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है और कई जगह चट्टानों के गिरने से मार्ग प्रभावित हुए हैं. ऐसे हालातों के बीच मंडी से सांसद बनीं कंगना रनौत आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और उन्होंने राज्य सरकार पर राहत कार्यों में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं. 

कंगना ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल हेलिकॉप्टर से आकर फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं और विक्रमादित्य सिंह कुछ लाख की राहत राशि देकर चले गए, जिसका अब तक कोई अता-पता नहीं है. कंगना के इन बयानों पर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत नेगी ने तीखा पलटवार किया है.

फिल्मों में झांसी की रानी बनना आसान है- जगत नेगी

उन्होंने कंगना पर कटाक्ष करते हुए कहा, “फिल्मों में झांसी की रानी बनना आसान है, लेकिन फील्ड में इनकी हवा निकल गई है.” नेगी ने यह भी कहा कि भाजपा आपदा की इस स्थिति में राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि हिमाचल को केंद्र से कोई "खैरात" नहीं मिल रही, बल्कि जो हक है, वही पैसा मिल रहा है.

कंगना रनौत पर बात करना समय की बर्बादी- जगत नेगी

राजस्व मंत्री ने कहा कि कंगना रनौत पर बात करना समय की बर्बादी है. उन्होंने याद दिलाया कि कंगना वही नेता हैं जिन्होंने कहा था कि भारत को 2014 में ही आजादी मिली. अब जबकि वे सांसद बन चुकी हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए. नेगी ने कहा कि चुनाव के समय जो बड़ी-बड़ी बातें की गई थीं, अब उन पर अमल करने का समय है, ना कि केवल आरोप लगाने का.

मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान आपदा को लेकर सरकार पूरी तरह से सक्रिय है. राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने दोहराया कि यह समय एकजुट होकर काम करने का है, न कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीति करने का.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: एक पत्नी और दो पति, अब घर में आया नन्हा मेहमान, जोड़ीदार प्रथा से हुई थी शादी
हिमाचल प्रदेश: एक पत्नी और दो पति, अब घर में आया नन्हा मेहमान, जोड़ीदार प्रथा से हुई थी शादी
Himachal: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जयराम ठाकुर ने सराहा, CM सुक्खू की घोषणाओं पर उठाए सवाल
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जयराम ठाकुर ने सराहा, CM सुक्खू की घोषणाओं पर उठाए सवाल
हिमाचल दिवस पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सौगात, महिलाओं को मिलेंगे ₹1500
हिमाचल दिवस पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सौगात, महिलाओं को मिलेंगे ₹1500
Mandi News: सरकाघाट हत्याकांड पर सख्त सुक्खू सरकार, KNH विवाद और चेस्टर हिल मामले पर भी दिया बड़ा बयान
सरकाघाट हत्याकांड पर सख्त सुक्खू सरकार, KNH विवाद और चेस्टर हिल मामले पर भी दिया बड़ा बयान

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
10 KM दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार...जान बचाकर भागे थे लोग, लखनऊ अग्निकांड का भयावह था मंजर
10 KM दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार...जान बचाकर भागे थे लोग, लखनऊ अग्निकांड का भयावह था मंजर
India Economy 2025: IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
US Iran War News Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
organic carbon: मिट्टी में कितना होना चाहिए कार्बन, अच्छी फसल के लिए किसान जरूर चेक करें यह चीज?
मिट्टी में कितना होना चाहिए कार्बन, अच्छी फसल के लिए किसान जरूर चेक करें यह चीज?
कार के सनरूफ से निकलकर स्टाइल मारना पड़ सकता है भारी, जानिए कितना कटेगा चालान?
कार के सनरूफ से निकलकर स्टाइल मारना पड़ सकता है भारी, जानिए कितना कटेगा चालान?
Embed widget