एक्सप्लोरर

हिमाचल के समेज में नौ दिन बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक 14 शव मिले, 22 लोगों की तलाश जारी 

Himachal Disaster: शिमला के पास गांव समेज में अब भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. यहां 14 शव बरामद हो गए हैं. अन्य लापता 22 लोगों की तलाश जारी है.

Himachal Pradesh Disaster: हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला और जिला कुल्लू की सीमा पर स्थित समेज गांव में 1 अगस्त की सुबह भारी तबाही हुई. यहां बादल फटने की वजह से 36 लोग लापता हो गए. इनमें 33 लोग जिला शिमला और तीन लोग जिला कुल्लू से थे. आज नौ दिन बाद भी लगातार यहां सर्च ऑपरेशन जारी है. अब तक यहां 14 शव बरामद हो गए हैं. अन्य 22 लापता लोगों की तलाश अभी जारी है. लापता लोगों को ढूंढने के लिए 85 किलोमीटर के एक बड़े हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी में चार शव मिले

जिला शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि शुक्रवार सुबह के वक्त सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी में चार शव मिले हैं. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दो शव पुरुष के हो सकते हैं, जबकि एक शव लड़की का है. चौथा शव क्षत-विक्षक्त हालत में मिला है. यह भी प्रथम दृष्टया महिला का ही लग रहा है. इन सभी शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

परिजनों के पहले ही डीएनए टेस्ट करवा लिए गए हैं. डीएनए का मिलान कर इन शवों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी. इन चार शव के मिलने की जानकारी जिला कुल्लू के प्रशासन को भी दे दी गई है. यहां सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होम गार्ड और वन विभाग के जवान लगे हैं.

सर्च ऑपरेशन में लगी है बड़ी टीम

जिला शिमला के समेज में एनडीआरएफ के 67, होमगार्ड के 69, आर्मी के 30 और सीआईएसएफ के 110 जवान लगाए गए हैं. इस तरह यहां कुल 301 लोग सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं. यही नहीं, एनडीआरएफ के 33, एसडीआरएफ के 14, पुलिस के 10, होमगार्ड के 15 और वन विभाग के 12 जवानों को सतलुज नदी के आसपास सुन्नी तक सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है.

यहां अत्याधिक मलबा होने और बारिश की वजह से भी सर्च ऑपरेशन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सर्च टीम की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लापता लोगों को ढूंढने का काम पूरा किया जाए. लापता लोगों के परिजन भी चाहते हैं कि उनके अपनों के शव ढूंढ लिए जाएं, ताकि कम से कम में उनका अंतिम संस्कार कर सकें.

इसे भी पढ़ें: 'सुक्खू सरकार में विकास ठप, कर्ज लेकर भी...', हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर बरसे डॉ. राजीव बिंदल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram
Charcha With Chitra: कौन बनाता है Priyanka Chaturvedi के मिलियन व्यूज वाले रील्स? | Interview
बीजेपी में शामिल होंगी प्रियंका चतुर्वेदी? | Charcha with Chitra | Shiv Sena (UBT)
शादी के 7 फेरों का शैतान बलमा
UP News: यूपी के फतेहपुर में डीजल टैंकर में टक्कर..सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget