एक्सप्लोरर

Himachal Disaster: आपदा की मार झेल रहा हिमाचल, कंगना रनौत ने सरकार से मांगी मदद, लोगों से की ये अपील

Kangana Ranaut On Himachal Disaster: कंगना रनौत ने कहा है कि मंडी में हुई भीषण बारिश ने भारी तबाही और पीड़ा पहुंचाई है. हमने दो अनमोल जीवन खो दिए. मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं.

हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को लेकर अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बताया कि उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द राहत राशि दी जाए. उन्होंने कहा कि 'मैंने तत्काल आपदा राहत कोष और सेना से मदद की मांग की है. मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि कृपया सुरक्षित रहें, सरकार जो कह रही है और मौसम विभाग जो जानकारी दे रहा है, उस पर ध्यान दें.'

मंडी में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में फ्लैश फ्लड आया, जिसमें जान माल की हानि हुई है. इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं. कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दुखद घटना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की.

कंगना रनौत ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में हर व्यक्ति का समर्थन और सहयोग बेहद जरूरी है.

नदी-नालों के किनारे के क्षेत्रों से दूर रहें- कंगना रनौत

उन्होंने ने खास तौर पर सभी लोगों से अपील की है कि वे निचले इलाकों और नदी-नालों के किनारे के क्षेत्रों से दूर रहें और सुरक्षित जगहों पर शरण लें ताकि कोई और जान-माल का नुकसान न हो.

बीजेपी सांसद ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''मंडी शहर में हुई भीषण बारिश ने भारी तबाही और पीड़ा पहुंचाई है. हमने दो अनमोल जीवन खो दिए, कुछ नागरिक अब भी लापता हैं. मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं. कई वाहन मलबे में दब गए हैं, घरों को भारी नुकसान हुआ है. इन हृदयविदारक हालातों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है.''

प्रभु सभी की रक्षा करें- कंगना रनौत

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ''मैं पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना और मन से खड़ी हूं. प्रशासन से मेरी लगातार बात हो रही है, और राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता पर चल रहे हैं. सभी से अपील है कि निचले इलाकों और नदी-नालों के किनारे के क्षेत्रों से दूर रहें. सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. इस कठिन घड़ी में हम सब मिलकर एक-दूसरे की मदद करें. प्रभु सभी की रक्षा करें.''

इस घटना ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को फिर से उजागर किया है. इस साल जून से अब तक प्रदेश में 160 से ज्यादा लोग भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बादल फटने जैसी घटनाओं में जान गंवा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
खुशखबरी! 1 जनवरी से दिल्ली में ओला, उबर के अलावा एक और टैक्सी सर्विस, इस ऐप से होगी बुकिंग
खुशखबरी! 1 जनवरी से दिल्ली में ओला, उबर के अलावा एक और टैक्सी सर्विस, इस ऐप से होगी बुकिंग
Nitish Kumar Hijab Controversy: CM नीतीश कुमार की हिजाब वाली हरकत देख बौखलाया पाकिस्तानी डॉन! कहा- 'माफी मांगें, वरना...'
CM नीतीश कुमार की हिजाब वाली हरकत देख बौखलाया पाकिस्तानी डॉन! कहा- 'माफी मांगें, वरना...'
IPL Auction 2026: पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो

वीडियोज

Trump के 50% Tariffs Fail , November में India का Export Blast | Trade Deficit Lowest | Paisa Live
Insurance Companies के लिए बड़ा Game-Changer Bill | India में Foreign Investment का रास्ता साफ
Delhi Pollution: 50% वर्क फ्रॉम होम...बढ़ते पॉल्यूशन पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला | Delhi Pollution
VB–G RAM G Bill: VB–G RAM G आने कैसे मजदूरों को मिलेगा बड़ा फायदा! | New Mgnrega Bill | Congress
Delhi Air Pollution: दिल्ली में फैली जहरीली हवा..AQI 300 पार | Pollution | AQI | Rekha Gupta | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
खुशखबरी! 1 जनवरी से दिल्ली में ओला, उबर के अलावा एक और टैक्सी सर्विस, इस ऐप से होगी बुकिंग
खुशखबरी! 1 जनवरी से दिल्ली में ओला, उबर के अलावा एक और टैक्सी सर्विस, इस ऐप से होगी बुकिंग
Nitish Kumar Hijab Controversy: CM नीतीश कुमार की हिजाब वाली हरकत देख बौखलाया पाकिस्तानी डॉन! कहा- 'माफी मांगें, वरना...'
CM नीतीश कुमार की हिजाब वाली हरकत देख बौखलाया पाकिस्तानी डॉन! कहा- 'माफी मांगें, वरना...'
IPL Auction 2026: पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
मिलेनियल्स पर काम का प्रेशर ज्यादा या Gen Z पर, दबाव हैंडल करने में कौन ज्यादा बेहतर?
मिलेनियल्स पर काम का प्रेशर ज्यादा या Gen Z पर, दबाव हैंडल करने में कौन ज्यादा बेहतर?
आपको भी चलानी है तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेन तो कितना पैसा होना जरूरी? जान लें पूरा प्रोसेस
आपको भी चलानी है तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेन तो कितना पैसा होना जरूरी? जान लें पूरा प्रोसेस
यह है दुनिया की बेशकीमती वोदका, जानें इसकी क्या है खास बात?
यह है दुनिया की बेशकीमती वोदका, जानें इसकी क्या है खास बात?
Embed widget