एक्सप्लोरर

Himachal Cloud Burst: हिमाचल के शिमला और कुल्लू में बादल फटने से बिगड़े हालात, घर और दुकान सहित पुल भी बहे

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण गानवी खड्ड उफान पर आ गया. दो पुल बह गए और कई घर-दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. IMD ने सभी जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच, बुधवार को कुल्लू जिला की पहाड़ियों पर बादल फटने के बाद, शिमला जिला के सीमावर्ती रामपुर उपमंडल में गानवी खड्ड उफान पर आ गई, जिसने क्षेत्र में खूब तबाही मचाई.

नानंटी और गानवी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. तेज बहाव में गानवी के दो पुल पूरी तरह बह गए, जबकि गानवी पुलिस चौकी भी मलबे की जद में आ गई. गानवी में कुछ दुकानों और घरों को भी बाढ़ से नुकसान हुआ है या बह गए हैं.

प्रशासन ने खड्ड किनारे बसे सभी घर खाली करवाए

जिला प्रशासन ने खतरे को देखते हुए, खड्ड किनारे बसे सभी घर खाली करवा लिए हैं. बाढ़ के कारण, एक एचआरटीसी बस और 108 एंबुलेंस गानवी खड्ड के दूसरे किनारे फंस गई. राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है.

20 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है, 36 लोग लापता हैं और 326 लोग घायल हुए हैं. कुल 2,205 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 523 पूरी तरह ढह गए, जबकि 312 दुकानें और 2,043 पशुशालाएं नष्ट हो गईं. अकेले मंडी जिले में 1,212 घरों को नुकसान पहुंचा है.

अब तक 2,031 करोड़ रुपये का नुकसान

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश में 2,031 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, जिसमें लोक निर्माण विभाग को 1,086 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 691 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है. बरसात के दौरान अब तक 57 भूस्खलन, 63 बाढ़ और 31 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं.

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते, 2 नेशनल हाइवे 305 (कुल्लू के जहेड-खनग) और 505 (लाहौल-स्पीति) समेत 323 सड़कें बंद हैं. इनमें मंडी की 179, कांगड़ा की 25, चंबा की 13 और सिरमौर की 11 सड़कें शामिल हैं. राज्य में 70 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं, जबकि 130 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं.

बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने, लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर, सभी 10 जिलों में आज रात भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 14 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट रहेगा.

15, 16 और 17 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप

वीडियोज

Chitra Tripathi: धर्म का अपमान या kashi का उत्थान..चीन मूर्तियों के विध्वंस का सच क्या? |Manikarnika
Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
मम्मी से छिपकर रील बना रहे हैं गाइज, अब आप हमारा गाना सुनिए, छोटी बच्चियों का क्यूट सा वीडियो वायरल
मम्मी से छिपकर रील बना रहे हैं गाइज, अब आप हमारा गाना सुनिए, छोटी बच्चियों का क्यूट सा वीडियो वायरल
मुगल रोज खाने में क्या खाते थे, कैसी थी उनकी थाली?
मुगल रोज खाने में क्या खाते थे, कैसी थी उनकी थाली?
Embed widget