हिमाचल में सेब के सीजन की शुरुआत, मंडियों में आया टाइडमैन-रेड जून, मिल रहे अच्छे दाम
Himachal Pradesh Apple Season: शिमला में सेब की सीजन शुरूआत में इस बार टाइडमैन और रेड जून वैरायटी मंडियों में पहुंची और अच्छे दाम मिल रहे हैं. APMC ने सख्त नियमों के साथ टीमें तैनात की ताकी बागबान सुरक्षित रहें.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में की 5 हज़ार से ज्यादा की आर्थिकी के साधन सेब सीजन की शुरुआत हो गई है. सेब मंडियों में टाइडमैन और रेड जून वैरायटी ने दस्तक दे दी है. शुरुआत सीज़न सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं. प्रदेश की पराला मंडी, भट्टाक़ुफ़र, खेससु, निरमंड, रोहडू, नेरवा, सैंज, करसोग, चुराग, कुल्लू, बंजार व आनी आदि क्षेत्रों में सेब आना शुरू हो गया है.
मंडियों में सेब सीजन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. शिमला-किन्नौर एपीएमसी ने अपनी टीमों का भी गठन किया है, जो कि जिला भर में आढ़तियों के लाइसेंस बनाने और लदानियों आदि की व्यवस्थाओं को देखने के लिए फील्ड में निकल गई हैं. इस बार पहले से ज्यादा सख्त नियम रखे गए हैं, ताकि बागबानों के साथ किसी भी प्रकार से ठगी न हो सके.
राज्य केे बागवानी मंत्री जगत नेगी ने बताया कि सेब बागवानों को कहा गया है कि वह लाइसेंसधारक आढ़तियों से ही व्यापार करें. शिमला के कुमारसैन, रामपुर व करसोग बैल्ट से टाइडमैन सेब शिमला व ठियोग की मंडियों में पहुंच रहा है.
शिमला की भट्टाकुफर मंडी में टाइडमैन सेब की एक पेटी को 2200 रुपए तक दाम मिला है. यह पहली बार है कि टाइडमैन को इतना अधिक दाम मिला. उन्होंने बागवानों से यूनिवर्सल कार्टन का इस्तेमाल करने की अपील की है. मंडियों में सिर्फ और सिर्फ यूनिवर्सल कार्टन ही आएगा, जिसको लेकर सरकार ने जरूरी निर्देश दे रखे हैं.
इस साल मौसम के चलते सेब की खेती में पैदावार कम
हिमाचल में इस बार मौसम का मिजाज खराब रहने के चलते सेब की कम पैदावार की आशंका है. पिछले पांच साल के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश में साल 2020-21 में सेब उत्पादन 2,40,53,099 पेटियां रहा था.
इसी तरह से साल 2021-22 में सेब उत्पादन बढ़कर 3,05,95,058 तक पहुंच गया था. साल 2022-23 में मौसम ने बागवानों का अच्छा साथ दिया और 3,36,17,133 पेटियां सेब पैदावार हुई थी. साल 2023-24 में मौसम की बेरुखी के चलते सेब उत्पादन गिरकर 2,11,11,972 पेटियों तक पहुंच गया.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























