एक्सप्लोरर

Himachal Rain: हिमाचल में बारिश से दो नेशनल हाईवे के साथ 197 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Himachal Rain News: हिमाचल प्रदेश में 27 जून से 12 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 110 लोगों की मौत हुई है और राज्य को लगभग 1,004 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश में पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 197 सड़कें बंद हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक ऊना के कई इलाकों में जलभराव हो गया और चंबा, मंडी, किन्नौर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की सूचना आई हैं.

अधिकारियों ने बताया कि 27 जून से 12 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 110 लोगों की मौत हुई है और राज्य को लगभग 1,004 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि शिमला में 66 सड़कें, सिरमौर में 58, मंडी में 33, कुल्लू में 26, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पांच-पांच तथा कांगड़ा जिले में चार सड़कें बंद हैं. इसमें कहा गया है कि सोमवार को 221 बिजली और 143 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित रहीं.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और मंगलवार तक चंबा, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा भी जताया है.

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार शाम से नागल बांध में 115 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कसौली में 87 मिमी, ऊना में 56 मिमी, नैना देवी में 82.2 मिमी, ओलिंडा में 79 मिमी, जटोन बैराज में 75.4 मिमी, नादौन में 72.5 मिमी, पावंटा साहिब में 62 मिमी, सुजानपुर टीरा में 60.6 मिमी और धौलाकुआं में 56.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

रविवार को 338 सड़कें हुईं बंद 

वहीं रविवार से जारी भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 338 सड़कें बंद हो गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ऊना के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए.

शिमला में 104, मंडी में 71, सिरमौर में 58, चंबा में 55, कुल्लू में 26, सोलन और लाहौल एवं स्पीति में सात-सात, किन्नौर में पांच, कांगड़ा में चार और बिलासपुर जिले में एक सड़क बंद रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बेनामी जमीन सौदों की होगी SIT जांच, CM सुक्खू का ऐलान, फोन न उठाने वाले अफसरों पर भी सख्ती
हिमाचल: बेनामी जमीन सौदों की होगी SIT जांच, CM सुक्खू का ऐलान, फोन न उठाने वाले अफसरों पर भी सख्ती
शिमला: बजट सत्र में पेंशनर्स का जोरदार प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो विधानसभा घेराव की चेतावनी
शिमला: बजट सत्र में पेंशनर्स का जोरदार प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो विधानसभा घेराव की चेतावनी
हिमाचल: राज्यपाल ने 2 मिनट में खत्म किया अभिभाषण, 13 पैराग्राफ छोड़े, RDG पर CM-जयराम में ठनी
हिमाचल: राज्यपाल ने 2 मिनट में खत्म किया अभिभाषण, 13 पैराग्राफ छोड़े, RDG पर CM-जयराम में ठनी
हिमाचल बजट सत्र के आगाज से पहले चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति
हिमाचल बजट सत्र के आगाज से पहले चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति

वीडियोज

Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
'जिनके परिवार नहीं होते वो...', सीएम योगी के माता प्रसाद की पत्नी वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव
'जिनके परिवार नहीं होते वो...', सीएम योगी के माता प्रसाद की पत्नी वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Shoaib Akhtar vs Mohsin Naqvi: पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
Dirtiest Places In Home: घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो कैसे कराएं अनफ्रीज, जान लें तरीका
बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो कैसे कराएं अनफ्रीज, जान लें तरीका
Embed widget