एक्सप्लोरर

हिमाचल मानसून सत्र: विपक्ष ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा, सदन से किया वॉकआउट

Himachal Assembly Monsoon Season: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में हिम केयर योजना पर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए. जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान सदन में हंगामा हुआ. हिम केयर योजना को लेकर बीजेपी विधायक विनोद कुमार द्वारा सरकार से प्रश्नकाल में प्रश्न किया. जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के विधायक ने हिम केयर योजना को लेकर सवाल पूछा था. इस पर सरकार की ओर से उचित जवाब नहीं मिला. विपक्ष के विधायक की ओर हिमकेयर योजना से जुड़ा मार्मिक वाकया सुनाया गया तो मुख्यमंत्री और अधिकांश मंत्री मुस्कुरा रहे थे.

'सदन में मुख्यमंत्री की हो गई है हास्यास्पद स्थिति'

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री की स्थिति हास्यास्पद हो गई है. मंत्री विधायक उनकी सुनने को तैयार नहीं है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिम केयर योजना के तहत इलाज नहीं हो रहा है और अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए लोगों को अपने जेवर गिरवी रखने पड़ रहे हैं. यह पहली घटना नहीं है, चंबा में भी ऐसा हुआ है. जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है और अस्पतालों पर 365 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां हैं.

' नहीं सुन रहा है कोई मुख्यमंत्री की'

अस्पताल हिमकेयर योजना के तहत इलाज करने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन सरकार हिम केयर को जारी का दावा करती है. मुख्यमंत्री की स्थिति हास्यास्पद है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बाद मंत्री और विधायक जवाब देते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की कोई नहीं सुन रहा है.

वॉकआउट के बाद विपक्ष फिर सदन में पहुंचा, लेकिन पॉइंट ऑफ ऑर्डर में मामला फिर बिगड़ गया. दरअसल सत्ता पक्ष ने जय राम ठाकुर द्वारा सदन में व्यवस्थाओं को तार तार करने के शब्दों पर आपत्ति की. इसी बीच राजस्व मंत्री जगत नेगी ने उल्टा बीजेपी से लेकर पीएम तक को व्यवस्थाओं को तार तार करने का आरोप लगाया. जिससे विपक्ष नाराज हो गया और सदन से नारेबाजी करते हुए दोबारा से वॉकआउट कर गया. इतना ही नहीं विपक्ष ने पूरे सत्र में राजस्व मंत्री के बायकॉट की बात कही. विपक्ष ने कहा कि न तो वह जगत नेगी से सवाल पूछेंगे न ही उनकी चर्चा में भाग लेंगे.

'मुझे ईट का जवाब पत्थर से देना आता हैं'

सरकार में राजस्व मंत्री जगत नेगी ने कहा कि बीजेपी की धमकी से डरने वाला नहीं हूं, मुझे ईट का जवाब पत्थर से देना आता हैं. सराज में उनकी गाड़ी पर लगे तिरंगे पर काले झंडे और जूते फेंके. एक तरफ बीजेपी तिरंगा यात्रा निकलती है तो दूसरी तरफ तिरंगे का अपमान करती है.

उधर विपक्ष के वॉकआउट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक घण्टे में तीन बार वॉकआउट करना गलत है. विपक्ष दिशाहीन है. सदन में दोनों पक्षों की बात होती है. स्पीकर विपक्ष को ज्यादा समय देते हैं, विपक्ष फ्रस्ट्रेशन में है जो बात सुने बगैर विपक्ष वॉकआउट कर रहा है.

बीजेपी पांच गुटों में बंटी है. मंत्री जगत नेगी संवैधानिक पद पर हैं उनका जबाव सुनना चाहिए. सीएम ने कहा कि जगत नेगी सबसे ज्यादा इफेक्टिव मिनिस्टर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: मंडी के करसोग में दर्दनाक सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
हिमाचल: मंडी के करसोग में दर्दनाक सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
पूर्व CM जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- बज चुकी है सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई
पूर्व CM जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- बज चुकी है सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई
Himachal News: चेस्टर हिल प्रोजेक्ट में 150 बीघा जमीन का घोटाला! जगत सिंह नेगी ने दी सख्त चेतावनी
हिमाचल प्रदेश: चेस्टर हिल प्रोजेक्ट में 150 बीघा जमीन का घोटाला! जगत सिंह नेगी ने दी सख्त चेतावनी
Shimla News: शिमला में 27 अप्रैल से 2 मई तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, DM ने दिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
शिमला में 27 अप्रैल से 2 मई तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, DM ने दिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने लेंसकार्ट स्टोर पर बोला धावा, स्टाफ को लगाया तिलक
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने लेंसकार्ट स्टोर पर बोला धावा, स्टाफ को लगाया तिलक
आबकारी नीति: अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने पर संजय राउत बोले, 'इस हद तक...'
आबकारी नीति: अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने पर संजय राउत बोले, 'इस हद तक...'
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
GT vs MI: 'जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर न देना मेरी समस्या नहीं है', हार्दिक पांड्या का बयान वायरल
GT vs MI: 'जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर न देना मेरी समस्या नहीं है', हार्दिक पांड्या का बयान वायरल
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
इनसाइडर ट्रेडिंग: क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से मिनटों पहले होती मोटी कमाई, समझें पूरा खेल
क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से पहले इनसाइडर ट्रेडिंग से होती मोटी कमाई
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
GST कटौती के बाद KTM का बड़ा दांव, नई 350cc इंजन के साथ 390 Duke और Adventure लॉन्च, जानें कीमत
गूगल पर झालमुड़ी ने पकड़ा बूम, 22 सालों में सबसे ज्यादा की गई सर्च, जानिए क्या बोले यूजर्स
गूगल पर झालमुड़ी ने पकड़ा बूम, 22 सालों में सबसे ज्यादा की गई सर्च, जानिए क्या बोले यूजर्स
Embed widget