एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया की जमानत पर शांता कुमार के अलग स्टैंड से बढ़ी BJP की परेशानी? जानिए क्या कहा

Himachal Pradesh News: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (Former CM Shanta Kumar) ने बीजेपी की मुश्किल बढ़ा दी है. उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर मनीष सिसोदिया की बेल (Manish Sisodia Bail) पर राय रखी.

Manish Sisodia Bail: अब बीजेपी नेता भी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के प्रति सहानुभूति दिखाने लगे हैं. हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मनीष सिसोदिया की जमानत पर बीजेपी से अलग लाइन पकड़ी है. उन्होंने मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर खुशी जताई. बता दें कि 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार हुए मनीष सिसोदिया 530 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेकर 9 अगस्त को बाहर आए.

मनीष सिसोदिया का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम तिहाड़ जेल पहुंच गया. आप नेताओं ने मनीष सिसोदिया की जमानत को सच्चाई की जीत बताया. अब बीजेपी नेता भी पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के प्रति सहानुभूति दिखाने लगे हैं. सहानुभूति हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे शांता कुमार ने दिखाई है. शांता कुमार अक्सर बीजेपी के स्टैंड से अलग चलते हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "उनकी इस बात से पाठकों को हैरानी हो सकती है और कुछ मित्र नाराज भी होंगे, लेकिन अपनी बात खुलकर कहना चाहते हैं." शांता कुमार ने कहा कि पूरा विश्वास है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में शामिल नेता व्यक्तिगत रूप से भ्रष्ट नहीं हैं. आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन से निकली है.

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आप ने ईमानदारी से काम किया. उसी का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की दूसरी बार भी सरकार बनाई.

AAP ने अच्छे काम से जीत हासिल की-शांता कुमार 

पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी की नाक के नीचे आम आदमी पार्टी दूसरी बार काबिज होने में कामायब रही. कामयाबी अच्छा काम करने की वजह से मिली. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मतदाताओं का दिल जीत लिया. शांता कुमार ने देश में काले धन से चुनाव लड़ने पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हर चुनाव के लिए पार्टी धन इकट्ठा करती है.

पूरे देश की पार्टी बनने के लिए यही काम आम आदमी पार्टी ने भी शुरू किया, लेकिन चुनाव में धन इकट्ठा करने का अनुभव नहीं था. अन्य पार्टियां धन इकट्ठा करने के बाद कानूनी शिकंजे में कभी नहीं आतीं. आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का कम अनुभव की वजह से पकड़ में आ गई.

चुनाव में काले धन के प्रयोग को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

शांता कुमार ने स्पष्ट किया कि काले धन का समर्थन नहीं करते हैं. उन्होंने कहा, "सभी पार्टियों के नेता गंभीरता से लोकतंत्र की सच्चाई पर विचार करें. सभी पार्टियां काले धन का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ती हैं. नेता चुनाव आयोग के सामने खर्च का झूठा हिसाब देते हैं. काले धन और झूठ की सांठगांठ से लोकतंत्र में आम आदमी का भला नहीं किया जा सकता.

यही वजह है कि आज भारत में विश्व के सबसे अधिक भूखे और गरीब लोग रहते हैं. भारत में एक तरफ अमीरी चमकती है और दूसरी तरफ गरीबी सिसकती है." पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट का हवाला दिया. रिपोर्ट के मुताबिक आज भी भारत में करीब 15 करोड़ लोग रात को भूखे सोते हैं. शांता कुमार के बयान ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है. उन्होंने सार्वजनिक रूप से मनीष सिसोदिया के प्रति संवेदना प्रकट की.

ये भी पढ़ें: आतंकियों से मुठभेड़ में हिमाचल का लाल शहीद, घर के इकलौते बेटे प्रवीण की दो महीने में थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
हिमाचल में सूखे के हालात से किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम विभाग का बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल में सूखे के हालात से किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम विभाग का बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
LPG संकट के बीच BJP सांसद कंगना रनौत का बयान- 'प्रधानमंत्री को मौका भी देना पड़ेगा वो...'
LPG संकट के बीच BJP सांसद कंगना रनौत का बयान- 'प्रधानमंत्री को मौका भी देना पड़ेगा वो...'
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget