एक्सप्लोरर

हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, 'नशे के खिलाफ मुहिम चलाना होगा'

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रचलन पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चिंता ज़ाहिर की है. उन्होंने इसकी रोकथाम के लिए एक प्रदेशव्यापी मुहिम की ज़रूरत की ओर ध्यान दिलाया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में नशीली दवाओं का बढ़ता दुरुपयोग राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय है. इस संबंध में विधानसभा के अंदर और विधानसभा के बाहर दोनों जगह यह पक्ष-विपक्ष के सदस्य चिंता जाहिर कर चुके हैं. प्रदेश में युवाओं के बीच नशे का बढ़ता प्रचलन सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है. 

अब हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इसे लेकर चिंता जाहिर की है. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने नशे की रोकथाम के लिए एक प्रदेशव्यापी मुहिम चलाई जाने की जरूरत की तरफ ध्यान दिलाया है. प्रतिभा सिंह ने चिट्टे के इस्तेमाल के बढ़ते मामलों को लेकर भी दु:ख व्यक्त किया. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेशव्यापी मुहिम के जरिए प्रशासन के साथ समाज के सभी वर्गों को इसमें शामिल होने की जरूरत है.

'चिट्टे की लत लगाकर बर्बाद हो रहे हैं युवा' 
प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बुराई का जड़ से ख़ात्मा किया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि चिट्टे के चंगुल में फंसकर युवा अपनी जान गंवा रहे हैं. यह चिंता का विषय है. गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में आए दिन नशे की ओवरडोज से युवाओं के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं. पुलिस भी लगातार कार्रवाई करते हुए तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे डाल रही है, लेकिन बावजूद इसके यह सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

सामूहिक रूप से कोशिश करना जरूरी- प्रतिभा सिंह 
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि चिट्टे और अन्य तरह के नशे की चपेट में आकर हज़ारों परिवार उजड़ गए हैं. इसमें कई लोग नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि नशे की इस बुराई को जड़ से ख़त्म करने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है. प्रतिभा सिंह ने उन संस्थाओं की भी तारीफ की है, जिन्होंने सूचना देने के आधार पर नकद राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि यह नशे को खत्म करने में मदद करेगा. प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी को एक साथ आकर नशे के खिलाफ मुहिम चलाने की जरूरत है, ताकि इस बुराई को खत्म किया जा सके.

नशे के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन 
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में नशीली दवाओं का बढ़ता दुरुपयोग राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय है. इस संबंध में विधानसभा के अंदर और विधानसभा के बाहर दोनों जगह यह पक्ष-विपक्ष के सदस्य चिंता जाहिर कर चुके हैं. हिमाचल प्रदेश में गठित होने वाली स्पेशल टास्क फोर्स को विशेष प्रशिक्षण और डेडीकेटेड कमांडो फोर्स के साथ तैयार किया जाएगा. इसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ प्रशिक्षण भी शामिल होगा. स्पेशल टास्क फोर्स के लिए कुछ कर्मी पुलिस विभाग से लिए जाएंगे. फोर्स में कुछ कर्मचारी अन्य बलों से शामिल किए जाएंगे. स्पेशल टास्क फोर्स के मुख्य उद्देश्यों में नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क को बाधित करना और नष्ट करना होगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लागू होंगे नए नियम! सैलानियों को करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget