एक्सप्लोरर

'बिखरा हुआ है विपक्ष, बंद करें अपना ड्रामा', किस बात पर भड़के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू?

Himachal Politics: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष कन्फ्यूज्ड और बिखरा हुआ है. इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होने से पहले यह विपक्ष आक्रामक नजर आया. विपक्ष ने विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस सौंपा.

इसके बाद प्रश्न काल शुरू होने से पहले भी विपक्ष ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर मांगा. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे प्रश्न काल के बाद उनकी बात सुनेंगे. इसी से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी विधायक दल सदन से नारेबाजी करते हुए बाहर आ गया.

CM सुक्खू का विपक्ष पर निशाना

विपक्ष के इस रवैए पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष कन्फ्यूज्ड है और पूरी तरह बिखरा हुआ है. ऐसे में विपक्ष को ढोंग बंद कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह भी आज-कल समझ नहीं आ रहा कि विपक्ष का नेता कौन है और बातचीत किससे करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना था, तो उन्हें सदन में प्रस्ताव लाना चाहिए था और चर्चा के लिए भी सदन में रुकना चाहिए था. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक आपदा पर भी चर्चा लेकर आए, लेकिन जब राजस्व मंत्री ने इसका जवाब दिया, तो वह सदन में मौजूद ही नहीं थे. उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के दिवालियापन को दिखाता है.

सरकार वित्तीय अनुशासन पर काम कर रही है- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश खराब आर्थिक स्थिति से उबर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन पर काम कर रही है. कर्मचारियों की तनख्वाह, रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन और कर्ज के ब्याज पर सालाना 25 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च होती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक स्थिति सुधारने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कदमों से तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश निश्चित तौर पर साल 2027 तक आत्मनिर्भर बनेगा और साल 2032 तक देश भर का नंबर वन राज्य बनकर दिखाएगा.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पलटवार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी पलटवार किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पता ही नहीं लगता कि वह क्या कहते हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. यह पहली बार है, जब कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख पर वेतन नहीं मिला. सितंबर की दो तारीख हो जाने के बावजूद भी वेतन नहीं आया है.

अब केंद्र की ओर से रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट आने के बाद ही कर्मचारियों को वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक हालात बेहद खराब हो चुके हैं और इसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं. मुख्यमंत्री अब राज्य के आर्थिक हालत खराब होने की बात से पलट रहे हैं, क्योंकि दिल्ली से फरमान आया है कि इस तरह की बातें न करें. इसका नुकसान अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla News: हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
Shimla News: शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
Himachal News: हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
वाराणसी की इस सीट पर सपा ने अभी से कर ली चुनाव की तैयारी! बढ़ जाएंगी BJP की मुश्किलें
वाराणसी की इस सीट पर सपा ने अभी से कर ली चुनाव की तैयारी! बढ़ जाएंगी BJP की मुश्किलें
Dhurandhar 2 BO Day 26: ‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
‘धुरंधर 2’ ने चौथे मंडे भी काटा गदर, नई रिलीज फिल्मों के आगे भी कमा डाले करोड़ों
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Post Lunch Sleepiness: लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण
लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण
ऐप्पल बनी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी, गूगल ने भी लगाई बड़ी छलांग
ऐप्पल बनी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी, गूगल ने भी लगाई बड़ी छलांग
Embed widget