एक्सप्लोरर

IGMC में इंजेक्शन न मिलने से मौत! सरकार बोली-आरोप राजनीति से प्रेरित, जयराम ठाकुर ने दी नसीहत

Himachal Pradesh News: हिमाचल में वक्त पर इंजेक्शन न मिलने से कैंसर मरीज की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है. सरकार की तरफ से आरोप का खंडन होने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को सलाह दी है.

Himachal Pradesh News: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीज की मौत पर बेटी ने सवाल उठाए हैं. जाह्नवी शर्मा का आरोप है कि पिता की मौत वक्त पर इंजेक्शन नहीं मिलने की वजह से हुई है. बता दें कि दिसंबर महीने में कैंसर के मरीज देव राज शर्मा की मौत हो गई थी. देव राज शर्मा के परिवार ने हिमाचल प्रदेश की हिम केयर योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का कार्ड बनाया हुआ था. मरीज को सभी दवाएं हिम केयर योजना योजना के तहत दी जानी थी. लेकिन 50 हजार रुपये का एक इंजेक्शन परिवार को नहीं मिल पा रहा था.

जाह्नवी ने बताया कि दो महीने तक अस्पताल का चक्कर काटा. हर बार दो दिन बाद आने को कहा गया. ज्यादा जल्दी होने पर कहा गया कि इंजेक्शन बाहर से ला सकते हैं. जाह्नवी ने कहा कि पिता की कमाई से घर का खर्च चलता था. परिवार की आर्थिक स्थिति बाहर से इंजेक्शन लाने की नहीं थी. इंजेक्शन के पैसा इकट्ठा होने तक पिता की 3 दिसंबर को मौत हो गई. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आरोपों को तथ्यहीन बताया है. उन्होंने कहा कि मामले को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. देव राज शर्मा के परिवार का आरोप राजनीति से प्रेरित है.

कैंसर मरीज की मौत पर क्या बोली सरकार?

प्रवक्ता ने कहा है कि परिवार के सदस्य का बिछड़ना वेदनापूर्ण होता है. देवराज शर्मा के निधन से परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है. प्रदेश सरकार की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. 57 वर्षीय देवराज शर्मा का इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के ऑन्कोलॉजी विभाग में कार्सिनोमा पैलेट का उपचार चल रहा था. कीमो-रेडिएशन से स्वास्थ्य लाभ भी हुआ. दुर्भाग्यवश बीमारी की पुनरावृति होने पर पेलिएटिव कीमोथैरेपी से दोबारा इलाज शुरू किया गया. मरीज पर पेलिएटिव कीमोथैरेपी प्रभावी नहीं रहा. मरीज को इम्यूनोथैरेपी आधारित इंजेक्शन का परामर्श दिया गया. इम्यूनोथैरेपी तीन चरणों में दी जानी थी.

मरीज को पहली इम्यूनोथैरेपी 22 अक्तूबर, 2024 को दी गई. अगली इम्यूनोथैरेपी के शैड्यूल से पहले ही मरीज की मौत हो गई. जन औषधी दुकान के फार्मासिस्ट ने तीन- चार दिनों में इंजेक्शन नीमोटूजूमाव (बायोमाव) की उपलब्धता का पता करने को कहा था.  आपूर्तिकर्ता को इंजेक्शन सप्लाई का ऑर्डर जारी हो चुका था. मरीज के परिजन जन औषधी दुकान पर इंजेक्शन या दवाइयां लेने नहीं आए. इंजेक्शन काफी महंगा होता है. इसलिए डॉक्टर के परामर्श पर वैंडर्ज से लिया जाता है. वित्त वर्ष के दौरान मुफ्त इलाज पर 1 लाख 79 हजार रुपये का खर्च आया.

मरीज का हिमकेयर कार्ड संख्या- 02080387666071123 को 13 नंवबर को दोबारा एक्टिव किया गया. राज्य सरकार की ओर से आरोपों को भ्रामक बताया जा रहा है. रविवार को मृतक देवराज शर्मा की बेटी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिमला में आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. जयराम ठाकुर ने संवेदना जताते हुए कहा, "सरकार की लापरवाही से जाह्नवी के पिता की जान गई है. सरकार नाकामी स्वीकार करने की बजाय पीड़ित परिवार पर आरोप लगाकर और भी बड़ा पाप कर रही है. एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है. सरकार घटिया राजनीति कर रही है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल कह रहे हैं कि इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था."

जयराम ठाकुर की CM सुक्खू को नसीहत

उन्होंने कहा कि सरकार बयान जारी करवा कर साबित करना चाह रही है कि पीड़िता इंजेक्शन लेने नहीं आई. नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "सरकार ने पैसा खर्च कर कोई एहसान नहीं किया है. पीड़ित परिवार ने हिमकेयर का प्रीमियम भरा है. इसलिए सरकार एहसान जताना बंद करे. घटना की पुनरावृत्ति रोकने का सरकार प्रबंध करे." जयराम ठाकुर ने सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से अंतरात्मा की आवाज सुनने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla News: हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
Shimla News: शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
Himachal News: हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशा भोसले का पाकिस्तानी चैनल ने चलाया गाना तो गुस्से में आए शहबाज, फिर मालिक ने दिखाई पाक PM को औकात
आशा भोसले का पाकिस्तानी चैनल ने चलाया गाना तो गुस्से में आए शहबाज, फिर मालिक ने दिखाई पाक PM को औकात
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
US Iran War News Live: '...या तो होर्मुज पर हमारा कंट्रोल या फिर दोबारा होगा युद्ध', नाकाबंदी के बीच ईरान की अमेरिका को धमकी
Live: '...या तो होर्मुज पर हमारा कंट्रोल या फिर दोबारा होगा युद्ध', नाकाबंदी के बीच ईरान की अमेरिका को धमकी
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Assi OTT Release: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ट्रंप की होर्मुज नाकेबंदी का ईरान ने उड़ाया मजाक, 'धमाल' फिल्म के सीन और शाहरुख खान के डायलॉग से दिया जवाब
ट्रंप की होर्मुज नाकेबंदी का ईरान ने उड़ाया मजाक, 'धमाल' फिल्म के सीन और शाहरुख खान के डायलॉग से दिया जवाब
Viral Video : सड़क किनारे बासी रोटी खाते लड़के का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- पेट खाली हो तो स्वाद नहीं जरूरत दिखती है
सड़क किनारे बासी रोटी खाते लड़के का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- पेट खाली हो तो स्वाद नहीं जरूरत दिखती है
NEET UG 2026 की सिटी स्लिप जारी, जानें कहां से कर सकते हैं डाउनलोड
NEET UG 2026 की सिटी स्लिप जारी, जानें कहां से कर सकते हैं डाउनलोड
Embed widget