एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा में हुई भर्तियों से बेरोजगार युवा नाखुश! हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की कही बात

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विभिन्न पदों पर भर्तियां हुई. राज्य के युवा इन भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. शिक्षित बेरोजगार संघ ने हाई कोर्ट जाने की बात कही है.

Himachal Pradesh News: हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में JOA-IT, माली, स्टेनोग्राफर, रिपोर्टर और ड्राइवर समेत विभिन्न श्रेणियां के पद भरे गए हैं. इनमें कई युवाओं को रोजगार मिला है. हालांकि राज्य के अन्य युवा और परीक्षा अभ्यर्थी इस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. 

युवाओं का आरोप है कि बड़े नेताओं के करीबियों को नौकरी दी गई है. इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया देखने के लिए मिल रही है. इस बीच शिक्षित बेरोजगार संघ ने मामले में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट जाने की बात कही है. संघ का कहना है कि वह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और न्याय की मांग करेंगे.

हाई कोर्ट जाकर न्याय मांगेंगे शिक्षित बेरोजगार युवा 
हिमाचल प्रदेश शिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाल कृष्ण ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुई भर्तियों में गड़बड़ी की आशंका है. वे इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट जाएंगे. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष जनहित याचिका दायर की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को ही इसमें नौकरियां दी गई हैं. बाल कृष्ण ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अन्य पदों पर हुई भर्तियों में तो ज्वाइनिंग एक साल तक नहीं दी जा रही है, लेकिन विधानसभा में हुई भर्ती में तुरंत जॉइनिंग दे दी गई. 

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में आंसर की (Answer Key) में भी गड़बड़ी लग रही है. सभी परीक्षाओं में पूछे गए सवालों के विकल्प यानी ऑप्शन लगभग एक ही जैसे हैं. इस मामले को भी वह हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष रखेंगे. उन्होंने कहा कि वह आने वाले हफ्ते में याचिका दायर करने वाले हैं और उन्हें हाई कोर्ट से न्याय की उम्मीद है. 

हिमाचल बीजेपी भी लगा चुकी है गड़बड़ी के आरोप 
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुई भर्तियों पर भारतीय जनता पार्टी ने भी सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने भी भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. इसी तरह तत्कालीन वीरभद्र सरकार में डिप्टी एडवोकेट जनरल रहे विनय शर्मा ने भी भर्तियों में पर सवाल खड़े किए हैं. विपक्ष ने आरोप लगाते हुए पूछा है कि आखिर क्यों कुछ विशेष विधानसभा क्षेत्र से ही युवाओं को भर्ती किया गया है. वे भी इस मामले में जांच की मांग उठा रहे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले में विधानसभा सचिवालय की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: शिमला में चूहे काट गए लिफ़्ट की तार, परेशान हो रहे लोग, काम में जुटे मकैनिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

L Subramaniam | Revolutionising Music, Lakshminarayana Global Music Festival पर खास बातचीत
Bangladesh में चुनाव नहीं धोखा होने वाला है; ये रहा सबूत! | ABPLIVE
किसी ने आंख दिखाई...तो भेज दी ED, CBI? तेज हुई सियासी छापेमारी
ईरान में तालिबानी राज...आवाज उठाने पर फांसी की सजा!
Bollywood News: कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में लूटी लाइमलाइट, सलमान खान की एंट्री ने बनाया इवेंट ब्लॉकबस्टर (14.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड, सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
UGC NET दिसंबर की आंसर Key जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से ऐसे करें चेक  
UGC NET दिसंबर की आंसर Key जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से ऐसे करें चेक  
Video: विलायती बाबू ने पहली बार खाई जलेबी, खाकर जो कहा वो आपकी आंखें खोल देगा- वीडियो वायरल
विलायती बाबू ने पहली बार खाई जलेबी, खाकर जो कहा वो आपकी आंखें खोल देगा- वीडियो वायरल
Embed widget