एक्सप्लोरर

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, शिमला में लैंडस्लाइड के बाद सड़कें बंद, अलर्ट जारी

Shimla News: हिमाचल में बारिश के कारण सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शिमला में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं, पेड़ गिरे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए. कालका-शिमला रेलवे ट्रैक भी बाधित हुआ.

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने सात जिलों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिसका असर राजधानी शिमला सहित अन्य जिलों में देखने को मिल रहा है. शिमला में जगह जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरे हैं. लगातार हो रही बारिश से शिमला में चमियाना सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल जाने वाली सड़क पर मलबा गिर गया जिससे सड़क मार्ग बंद हो गया है. भट्टाकुफर में भी गाड़ियों पर पत्थर गिरे हैं. इसी तरह पंथाघाटी जुन्गा रोड़ पर लैंडस्लाइड होने से दो गाड़ियां चपेट में आ गई. 

शिमला के ही खलीनी में भी लैंडस्लाइड आया जिससे दो घरों को खतरा उत्पन हो गया है. घरों के साथ खुदाई का कार्य चला हुआ था. बारिश के वजह से लैंडस्लाइड हो गया. शिमला के भराड़ी दुधली सड़क मार्ग पर भारी भरकम पेड़ गाड़ी के ऊपर आ गिरा जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि सड़क भी बंद हो गई है. शिमला के ही मेहली में लैंडस्लाइड से सरकारी आवासों को भी खतरा पैदा हो गया है. लैंडस्लाइड की चपेट में आने से सीवरेज टैंक भी ढह गया. शिमला के लिए आने वाले पानी के स्रोतों में गाद आने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है.

एक लेन से मलबा हटाकर यातयात सुचारु किया गया
कालका-शिमला NH 5 पर चक्कीमोड़ में भारी भूस्खलन आने से डेढ़ घंटा वाहनों की आवाजाही बंद रही. इस कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया. जेसीबी पहुंचने के बाद सड़क की एक लेन से मलबा हटाकर यातयात सुचारु किया गया. उधर विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कोटी के समीप भारी मलबा आ जाने से बंद हो गया है. इस कारण सुबह आने वाली पहली ट्रेन कोठी रेलवे स्टेशन पर ही फंसी हुई है, जबकि अन्य ट्रेनें गुम्मन और कालका में ही रोक दी गई है. पटरी पर कई जगह पेड़, पत्थर और मलबा गिरा है. 

बढ़ सकता है नुकसान का आंकड़ा
बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश में अभी भी 38 सड़कें बंद हैं. मानसून के हिमाचल में दस्तक देने के बाद अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी हुई है. इसमें मानसून के कारण 17 जबकि 20 से 28 जून के बीच सड़क हादसों में भी 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि 74 घायल हुए हैं. लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को करीब 70 करोड़ का नुकसान हो चुका है. ये आंकड़ा शनिवार रात तक का है. रात को भारी बारिश से सड़कों और अन्य नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है.

भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर, जबकि सोमवार को सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर के लिए भारी से भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. एक से 4 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट रहेगा. लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों को छोड़कर सभी दस जिलों में फ्लैश फ्लड की भी चेतावनी जारी की गई है.

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश मंडी जिले के जोगिंदरनगर में 135 मिमी दर्ज की गई. सोलन के कसौली में 125, काहू में 119, सिरमौर के पांवटा साहिब में 116, सुंदरनगर में 96, शिमला में 91, कुफरी में 89 और बिलासपुर में 86 मिमी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर शेष दस जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है.

मंडी जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पंडोह डैम के गेट आज खोले जा सकते हैं, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Video: खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
Embed widget