एक्सप्लोरर

डॉ. यशवंत परमार ने लड़ी थी पूर्ण राज्यत्व हासिल करने की लड़ाई, दुनिया छोड़ने के बाद खाते में थे 563 रुपये

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश आज अपना 55वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है. इस खास दिन पर पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को भी याद करना जरूरी है, जिन्होंने इसके लिए बड़ा संघर्ष किया था.

Himachal Pradesh Statehood Day: हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार. 'परमार साहब' को न सिर्फ पहले मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है, बल्कि उन्हें हिमाचली लोगों के अधिकारों के संरक्षण करने वाले नेता के तौर पर भी याद किया जाता है. 

डॉ. यशवंत सिंह परमार बेहद ही सादा जीवन जीने के लिए जाने जाते रहे. वे मौजूदा दौर के राजनीतिज्ञों के लिए भी उदाहरण हैं. डॉ. यशवंत सिंह परमार ही वह नेता हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी.

परमार ने केंद्र के सामने जोर-शोर से उठाई थी मांग
कई अहम संस्थाएं हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के खिलाफ थी. कुछ लोग मानते थे कि हिमाचल प्रदेश राज्य बनने के बाद आर्थिक तौर पर व्यवहार्य (Financially Viable) नहीं होगा. हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र के सामने जोरों-शोरों से अपनी मांग रखी. 

डॉ. परमार तब तक पीछे नहीं हटे, जब तक हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल गया. तमाम कोशिशों के बाद डॉ. परमार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से शिमला में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा करवाई. इस तरह हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना.

पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका 
25 जनवरी 1971 को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा की थी. पहाड़ के लोगों के दर्द की समझ रखने वाले डॉ. परमार ने न केवल हिमाचल का इतिहास बदला बल्कि भूगोल को भी बदलने का काम किया.

हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के संरक्षण के लिए आज भी हर हिमाचली उन्हें सच्चे दिल से याद करता है. डॉ. परमार को न सिर्फ हिमाचल प्रदेश, बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के लोग भी अपना आदर्श मानते हैं. 

सेशन जज भी रहे डॉ. यशवंत परमार
यशवंत परमार पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज थे. यशवंत सिंह ने साल 1922 में मैट्रिक और साल 1926 में लाहौर के प्रसिद्ध सीसीएम कॉलेज से स्नातक के बाद साल 1928 में लखनऊ के कैनिंग कॉलेज में प्रवेश लिया. यहां से उन्होंने स्कूली शिक्षा के बाद लॉ की पढ़ाई की. 

यह भी पढ़ें: पूर्ण राज्य के तौर पर हिमाचल ने पूरे किए 55 साल, उतार-चढ़ाव से भरा रहा सफर, बनकर दिखाया पहाड़ों का 'सिरमौर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 जलविद्युत परियोजनाएं रद्द; हेलीकॉप्टर टैक्सी उड़ानें बढ़ाने को मंजूरी
हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, 15 जलविद्युत परियोजनाएं रद्द; हेलीकॉप्टर टैक्सी उड़ानें बढ़ाने को मंजूरी
Bilaspur News: कलोल में 5 साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास, पुलिस ने आरोपी नाबालिग किया गिरफ्तार
बिलासपुर: कलोल में 5 साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास, पुलिस ने आरोपी नाबालिग किया गिरफ्तार
Mandi News: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का आगाज, CM सुक्खू ने किया ये ऐलान
मंडी: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का आगाज, CM सुक्खू ने किया ये ऐलान
Shimla News: आनंद शर्मा की नाराजगी पर मंत्री चंद्र कुमार बोले, 'कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया'
राज्यसभा चुनाव: आनंद शर्मा की नाराजगी पर मंत्री चंद्र कुमार बोले, 'कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget