एक्सप्लोरर

Himachal News: हिमाचल में आपदा के बीच CM सुक्खू की मां ने पेश की मिसाल, राहत कोष में दान किए इतने रुपये

Himachal: CM सुखविंदर सिंह की माता ने 'सीएम आपदा राहत कोष' में 51 हजार रुपये जमा किए. इससे पहले सीएम सुक्खू खुद भी इस कोष में 51 लाख रुपये दान कर चुके हैं.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा की वजह से आई इस संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) की माता संसार देवी ने निजी बचत से आपदा राहत कोष में 51 हजार रुपये जमा किए. इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, सभी क्षेत्रों के लोग उदारतापूर्वक दान देने के लिए आगे आ रहे हैं. उनका निःस्वार्थ योगदान प्रदेश के आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने बताया कि अब तक आपदा राहत कोष में 180 करोड़ रुपये से अधिक दान आ चुका है. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद भी हाल ही में एक मिसाल पेश करते हुए राज्य में जारी राहत एवं पुनर्वास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए निजी जमा पूंजी से 51 लाख रुपये आपदा राहत कोष में दान दिए हैं.

90 रुपए के मासिक वेतन में होता था गुजारा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं. मुख्यमंत्री के पिता रशिल सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम में ड्राइवर थे. 90 रुपये के मामूली मासिक वेतन में उनके परिवार के छह लोगों का गुजारा होता था. स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जब छात्र राजनीति में कदम रखा, तो उनकी मां यह नहीं चाहती थीं कि सुक्खू राजनीति में जाएं. वह चाहती थीं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू किसी सरकारी सेवा में जाएं, ताकि घर-परिवार का गुजर-बसर हो सके. सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रशिल सिंह एचआरटीसी में ड्राइवर बनने से पहले गुजर-बसर के लिए टैक्सी और ट्रक भी चलाया करते थे.

लोगों ने CM सुक्खू के काम को सराहा 

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी याद करती हैं कि, सुक्खू ने जब छात्र राजनीति में कदम रखा, तो वे इसे लेकर सहज नहीं थीं. वह चाहती थीं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कोई छोटी-मोटी सरकारी नौकरी कर लें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो जाए. हर मां की तरह सुक्खू की मां संसार देवी की चिंता भी अपने बेटे के लिए स्वभाविक थी, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह ठान लिया था कि वे राजनीति में ही अपना भविष्य बनाएंगे. छात्र राजनीति के बाद पहले पार्षद, फिर विधायक और अब सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर पहुंच चुके हैं.

आपदा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काम की तारीफ न केवल वर्ल्ड बैंक और नीति आयोग ने की, बल्कि हिमाचल की जनता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी सरकार के काम को सराहा. इस बीच मुख्यमंत्री ने जब अपने निजी खातों से 51 लाख रुपये की राशि राहत कोष में दान की, तब भी जनता ने मुख्यमंत्री की खूब वाहवाही की. अब मुख्यमंत्री की माता संसार देवी की ओर से 51 हजार रुपये का यह अहम योगदान एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Himachal Disaster: आपदा के बीच CM सुक्खू ने पेश की मिसाल, अपने सभी निजी बैंक खाते से दान की 51 लाख रुपए की राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के रास्ते पर मेक्सिको! भारत पर लगा दिया 50% टैरिफ, क्या चीन और पाकिस्तान पर भी ठोका जुर्माना?
ट्रंप के रास्ते पर मेक्सिको! भारत पर लगा दिया 50% टैरिफ, क्या चीन और पाकिस्तान पर भी ठोका जुर्माना?
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima
Indigo Flight Crisis: इंडिगो की गलतियों का 'हिसाब' जारी! | Viral Video | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के रास्ते पर मेक्सिको! भारत पर लगा दिया 50% टैरिफ, क्या चीन और पाकिस्तान पर भी ठोका जुर्माना?
ट्रंप के रास्ते पर मेक्सिको! भारत पर लगा दिया 50% टैरिफ, क्या चीन और पाकिस्तान पर भी ठोका जुर्माना?
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget