Chaitra Navratri: संजौली में देवभूमि संघर्ष समिति का हवन, सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना
Sanjauli Masjid Controversy: पहले नवरात्र पर देवभूमि संघर्ष समिति ने हवन कर सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की. हवन के जरिए आंदोलनकारियों पर की गई कार्रवाई का विरोध जताया.

Himachal Sanjauli Masjid Update: शिमला की संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में देवभूमि संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है. पहले नवरात्र पर सुक्खू सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए संजौली में हवन किया गया. हवन के जरिए देवभूमि संघर्ष समिति ने आंदोलनकारियों पर की गई कार्रवाई का विरोध किया. हिमाचल देवभूमि संघर्ष समिति के सहसंयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि संजौली मस्जिद अवैध निर्माण मामले में पुलिस प्रशासन ने निहत्थे आंदोलनकारियों पर लाठियां भांजी. अब मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है. ऐसे में सुक्खू सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि हवन किया जा गया.
मदन ठाकुर ने कहा कि संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण को अभी तक नहीं तोड़ा गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि सनातनियों को हराकर सत्ता में आए हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती. दूसरे पदाधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि संजौली मस्जिद अवैध निर्माण मामले के खिलाफ 11 दिसंबर को आंदोलन हुआ था.
देवभूमि संघर्ष समिति हवन के जरिए किया विरोध
प्रशासन ने 61 लोगों के खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज की थी. प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए देवभूमि संघर्स समिति ने हवन का आयोजन किया है. देवभूमि संघर्ष समिति की सदस्य श्वेता चौहान ने कहा कि संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ सनातनी माताएं बहनें सड़कों पर मां चंडी का रूप लेकर उतरी थीं. प्रदेश में सनातन के साथ छेड़छाड़ होने पर महिलाएं चुप नहीं बैठने वाली हैं.
सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हवन आयोजित किया गया है. देवभूमि संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सनातनियों के दमन का गंभीर आरोप लगाया. मदन ठाकुर ने कहा कि कुछ समय पहले प्रदेश में मंदिरों को तोड़ा गया. उन्होंने संजौली मस्जिद अवैध निर्माण मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एतराज जताया.
ये भी पढ़ें- कुल्लू में पेड़ गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया शोक, घायल अस्पताल में भर्ती
Source: IOCL
























