✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

शिमला की संजौली मस्जिद को कोर्ट ने दिया गिराने का आदेश, BJP सांसद अनुराग ठाकुर बोले- 'वे कभी भी...'

एबीपी स्टेट डेस्क   |  धीरेंद्र कुमार मिश्रा  |  05 May 2025 12:26 PM (IST)

Shimla Sanjauli Masjid Row: बीजेपी एमपी अनुराग ठाकुर ने कहा कि संजौली मस्जिद वाले अदालत में दस्तावेज पेश नहीं कर पाए. ऐसे कई मामले हैं, जहां पर वक्फ ने बिना दस्तावेजों के जमीन पर कब्जा कर रखा है.

शिमला की संजौली मस्जिद को कोर्ट ने दिया गिराने का आदेश, BJP सांसद अनुराग ठाकुर बोले- 'वे कभी भी...'

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur On Sanjauli Masjid: हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर निगम कोर्ट द्वारा संजौली मस्जिद को पूरी तरह ध्वस्त करने के आदेश पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार (5 मई) को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि शिमला के संजौली में जो मस्जिद बना है, वह फर्जी (गैर कानूनी) है. इस मामले में वक्फ बोर्ड वाले अभी तक दस्तावेज नहीं दिखा पाए.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "वक्फ बोर्ड की मानसिकता यह है कि वे कभी भी दस्तावेज नहीं दिखाएंगे. शिमला के संजौली में मस्जिद का निर्माण गैर कानूनी तरीके से किया था. उनके पास जमीन के कोई दस्तावेज नहीं थे. संजौली मस्जिद वालों ने कई महीनों के बाद भी अदालत में दस्तावेज पेश नहीं किए. देश में ऐसे कई अन्य मामले हैं, जहां वक्फ ने बिना दस्तावेजों के जमीन पर कब्जा कर लिया है."

पाकिस्तान को सही समय पर केंद्र सरकार देगी जवाब- अनुराग ठाकुर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा, "देश के लोगों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की है. दुनिया भर में इसको लेकर पाकिस्तान के खिलाफ माहौल है. भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सही समय पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा." इसके अलावा, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और पाकिस्तान को लेकर कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी खुद एक मजाक बन कर रह गई है. राफेल मसले पर राहुल गांधी को पहले भी लताड़ लगाया गया है. जहां तक पाकिस्तान की बात है तो उसे केंद्र सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी. बता दें कि संजौली मस्जिद विवाद कई महीने से सुर्खियों में है. अब इस मामले में शिमला नगर निगम आयुक्त की कोर्ट ने शनिवार को मस्जिद की दो निचली मंजिलों को गिराने के आदेश दिए हैं. आयुक्त की अदालत ने वक्फ बोर्ड द्वारा आवश्यक दस्तावेज पेश न किए जाने के बाद यह फैसला सुनाया है.

Published at: 05 May 2025 11:44 AM (IST)
Tags: anurag thakurSanjauli MosqueHImachal Pradesh News
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शिमला की संजौली मस्जिद को कोर्ट ने दिया गिराने का आदेश, BJP सांसद अनुराग ठाकुर बोले- 'वे कभी भी...'
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.