एक्सप्लोरर

शिमला में गणतंत्र दिवस पर 27 दल करेंगे परेड, झांकियों में दिखेगी हिमाचल की इस खास योजना की झलक

Republic Day 2025: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यस्तरीय समारोह शिमला में होगा. इसके लिए रिज मैदान पर जवानों की टुकड़ियां परेड रिहर्सल कर रहे हैं.

76th Republic Day In Himachal: 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम शिमला में होना है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे. शिमला में इस बार गणतंत्र दिवस की तैयारी विशेष तौर पर की जा रही है. गणतंत्र दिवस के लिए रिज मैदान पर जवानों की टुकड़ियां परेड रिहर्सल कर रहे हैं.

राज्यस्तरीय समारोह में 27 दल करेंगे परेड

जिला शिमला उपयुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के मौके पर 27 दल परेड करेंगे. गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में जे एंड के राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के महिला व पुरुष टुकड़ियां, सेना पाइप बैंड, यातायात पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होम गार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड्स, आपदा प्रबंधन समूह और पुलिस डॉग स्क्वायड शामिल होगा. परेड के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और एएसपी नोडल अधिकारी हैं. 22 जनवरी से 24 जनवरी से सभी टुकड़ियां परेड का पूर्वाभ्यास कर रही हैं. 24 जनवरी को रिज पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की झांकी होगी खास

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 25 विभागों की झांकियां देखने के लिए मिलेंगी. इस समारोह में 22 जे एंड के राइफल्स, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिम ऊर्जा, राज्य बिजली बोर्ड, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, डीआरडीए, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, उद्यान विभाग, राज्य फोरेंसिक सेवाएं, वन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकियां शामिल की जाएगी.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की झांकी भी आएगी नजर

इसके अलावा झांकियों में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से अन्य राज्यों के भ्रमण पर गए बच्चे, रोहड़ू की स्पैल वैली, छात्रों को एक फीसदी ब्याज पर ऋण, समेज त्रासदी में डीएनए मैपिंग की भूमिका, विंटर कार्निवाल, सीए स्टोर, मक्की की खरीद, दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र, पत्तल बनाने और लंगर परोसने की झलकी भी देखने को मिलेंगी.

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी से मिले जयराम ठाकुर, हिमाचल में नए BJP अध्यक्ष के चयन पर हुई चर्चा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mandi News: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का आगाज, CM सुक्खू ने किया ये ऐलान
मंडी: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का आगाज, CM सुक्खू ने किया ये ऐलान
Shimla News: आनंद शर्मा की नाराजगी पर मंत्री चंद्र कुमार बोले, 'कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया'
राज्यसभा चुनाव: आनंद शर्मा की नाराजगी पर मंत्री चंद्र कुमार बोले, 'कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया'
हिमाचल: आपदा एक्ट हटाने पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- सरकार ने जश्न मनाकर जनता को ठगा
हिमाचल: आपदा एक्ट हटाने पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- सरकार ने जश्न मनाकर जनता को ठगा
Himachal: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, BJP ने नहीं उतारा उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, BJP ने नहीं उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget