एक्सप्लोरर

पूर्ण राज्य के तौर पर हिमाचल ने पूरे किए 54 साल, उतार-चढ़ाव से भरा रहा सफर, बनकर दिखाया पहाड़ों का 'सिरमौर'

Himachal Pradesh Foundation Day: पूर्ण राज्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश 54 साल पूरे कर चुका है. आज हिमाचल प्रदेश अपना 55वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है.

Himachal Pradesh Statehood Day: विश्व भर में देवभूमि और वीरभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश आज अपना 55वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है. 54 साल पूर्ण कर चुका हिमाचल प्रदेश का यह सफर उतार और चढ़ाव से भरा रहा है. आज हिमाचल प्रदेश में जो कुछ हासिल किया है, वह अन्य पहाड़ी ही नहीं बल्कि मैदानी राज्यों के लिए भी उदाहरण है.

विकास की राह पर अग्रसर पहाड़ी राज्य
अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में मशहूर यह पर्यटन और सेब राज्य भारतीय गणतंत्र के 18वें राज्य के तौर पर शामिल हुआ था. कहते हैं कि पहाड़ की खूबसूरती भी पहाड़ होती है और पहाड़ की परेशानी भी पहाड़ होती है. इस सबसे बढ़कर पहाड़ का जज्बा भी पहाड़ होता है, जो हर परेशानी को पार करने का दम रखता है. अपने इसी जब्बे के साथ पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.


पूर्ण राज्य के तौर पर हिमाचल ने पूरे किए 54 साल, उतार-चढ़ाव से भरा रहा सफर, बनकर दिखाया पहाड़ों का 'सिरमौर

पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 54 साल हुए पूरे
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 54 साल पूरे हो चुके हैं. अब हिमाचल अपने पूर्ण राज्यत्व के 55वें साल में दाखिल हो गया है. 25 जनवरी 1971 का वह ऐतिहासिक दिन था, जब देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने की घोषणा की थी. उस वक्त रिज मैदान पर तापमान माइनस डिग्री था और आसमान से बर्फ गिर रही थी. इंदिरा गांधी भी कई मुश्किलों के बाद अनाडेल से रिज मैदान तक पहुंच पाई थीं.

15 अप्रैल 1948 को बना था हिमाचल
हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के खिलाफ कई संस्थाएं थी. बावजूद इसके लंबे संघर्ष के बीच हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया. 15 अप्रैल, 1948 को 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल के कमिश्नर प्रोविंस के रूप में अस्तित्व में आया था. महासू, मंडी, चंबा और सिरमौर को अलग-अलग जिलों का दर्जा दिया गया था. 

उस समय हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 10 हजार 451 वर्ग मील और जनसंख्या सिर्फ 9 लाख 83 हजार 367 थी. साल 1950 में हिमाचल प्रदेश को सी स्टेट का दर्जा देकर यहां विधानसभा के गठन का प्रावधान किया गया.

देश का 18वां राज्य बना था हिमाचल प्रदेश
शिमला के ऐतिहासिक टका बेंच से जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने की घोषणा की, तब वहां मौजूद हर शख्स खुशी से झूम उठा. खुद इंदिरा गांधी ने वहां स्थानीय महिलाओं के साथ नाटी डाली. इससे पहले इंदिरा गांधी यहां खुली जीप में रोड शो करते हुए रिज पर पहुंची थी. 

इंदिरा गांधी की ओर से इस बड़ी घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश भारत के 18वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया. तब से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश ने कई बड़े उदाहरण स्थापित किए हैं. कई मुश्किलों के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने कभी अपने कदम पीछे नहीं हटाए और निरंतर आगे बढ़ता चला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में कॉन्फिडेंस की कमी', CM सुक्खू ने बच्चों को दिए खास टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में गर्मी दिखाने लगी तेवर! मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात, बारिश पर आया बड़ा अपडेट
हिमाचल में गर्मी दिखाने लगी तेवर! मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात, बारिश पर आया बड़ा अपडेट
कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल के 30वें राज्यपाल, HC के चीफ जस्टिस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल के 30वें राज्यपाल, HC के चीफ जस्टिस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
हिमाचल: 'कहीं आप मुझसे मजाक तो नहीं कर रहे', राज्यसभा टिकट पर मिलने पर भावुक हो गए थे अनुराग शर्मा
हिमाचल: 'कहीं आप मुझसे मजाक तो नहीं कर रहे', राज्यसभा टिकट पर मिलने पर भावुक हो गए थे अनुराग शर्मा
हिमाचल राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीती कांग्रेस, लेकिन अनुराग शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, जानें वजह
हिमाचल राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीती कांग्रेस, लेकिन अनुराग शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, जानें वजह

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget