एक्सप्लोरर

'यात्री डॉक्टर' नवांकुर चौधरी से भी होगी पूछताछ, ज्योति मल्होत्रा के साथ पाकिस्तान एंबेसी में दिखा था यूट्यूबर

Navankur Chaudhary News: 'यात्री डॉक्टर' नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाने वाले नवांकुर चौधरी से भी हरियाणा पुलिस पूछताछ करेगी. उसकी तस्वीर ज्योति मल्होत्रा के साथ आई थी. वह फिलहाल आयरलैंड में है.

Navankur Chaudhary-Jyoti Malhotra Connection: यूट्यूब पर 'यात्री डॉक्टर' नाम से चैनल चलाने वाले नवांकुर चौधरी से भी हरियाणा पुलिस पूछताछ करेगी. हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ नवांकुर की फोटो वायरल हुई थी. नवांकुर पाकिस्तान दूतावास में पार्टी में ज्योति के साथ दिखा था. नवांकुर का यूट्यूब पर यात्री डॉक्टर के नाम से चैनल है. वह बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 में रहता है. 

नवांकुर ने भी पाकिस्तान की यात्रा कर उसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. नवांकुर फिलहाल आयरलैंड में है. घर लौटने के बाद  पुलिस उससे पूछताछ करेगी. 

बता दें कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तार के बाद से ही नवांकुर चौधरी भी सुर्खियों में है. इसे लेकर नवांकुर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर सफाई भी दी थी. उसने कहा था, "मैं अपनी सरकारी एजेंसी का पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हूं."

मैं सभी एजेंसी से सहयोग करने को तैयार- नवांकुर चौधरी

नवांकुर चौधरी ने कहा, "मेरे खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, न ही किसी ने मेरे परिवार से संपर्क किया है. मैं सभी एजेंसी से सहयोग करने को तैयार हूं. एजेंसी का सहयोग करने के लिए तैयार हूं. मेरे खिलाफ अभी तककोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है."

गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार की 33 वर्षीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था. हिसार पुलिस ने 17 मई को ज्योति को गिरफ्तार था. हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया था कि आधुनिक युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भर्ती कर अपने प्रचार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं.

कई बार पाकिस्तान जा चुकी है ज्योति मल्होत्रा

उन्होंने बताया था कि केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर ज्योति को न्यू अग्रसेन कॉलोनी, हिसार से गिरफ्तार किया गया. ज्योति कई बार पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा कर चुकी है. वह पाकिस्तानी ऑपरेटिव के संपर्क में थी. पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि उसने 2023 में कमीशन एजेंटों के माध्यम से वीजा प्राप्त कर पाकिस्तान की यात्रा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panipat News: हरियाणा पानीपत में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे ट्रैक्टर ने 6 साल के मासूम को कुचला, हुई मौत
हरियाणा पानीपत में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे ट्रैक्टर ने 6 साल के मासूम को कुचला, हुई मौत
Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा में निर्दल प्रत्याशी उतरने से फंसी 1 सीट! बीजेपी ने इस नेता को सौंपी जिताने की जिम्मेदारी?
हरियाणा में निर्दल प्रत्याशी उतरने से फंसा चुनाव! BJP ने इस नेता को सौंपी जिताने की जिम्मेदारी
महिला दिवस पर हरियाणा की 'शक्ति' का प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
महिला दिवस पर हरियाणा की 'शक्ति' का प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Gurugram News: गुरुग्राम के पॉश इलाके में बदमाशों का आतंक, BBT शोरूम पर कई राउंड फायरिंग
गुरुग्राम के पॉश इलाके में बदमाशों का आतंक, BBT शोरूम पर कई राउंड फायरिंग

वीडियोज

Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
Embed widget