एक्सप्लोरर

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर AAP नेता सुशील गुप्ता का बड़ा बयान, 'उसके खिलाफ...'

Jyoti Malhotra News: 'आप' नेता सुशील गुप्ता ने जासूस ज्योति मल्होत्रा को लेकर कहा कि हमारे देश के युवाओं का ऐसे अपराधों में शामिल होना, खासकर जहां राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है, बेहद चिंताजनक है.

Sushil Gupta On Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ज्योति मल्होत्रा ने मातृभूमि के साथ विश्वासघात किया है इसीलिए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

AAP नेता सुशील गुप्ता ने सोमवार (19 मई) को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मामला है. हमारे देश के युवाओं का ऐसे अपराधों में शामिल होना, खासकर जहां राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है, बेहद चिंताजनक है. ऐसे में ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और पूरी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक विस्तृत जांच का विषय है, यूट्यूबर ने जासूसी में शामिल होकर हमारी मातृभूमि के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है.''

पीओके को वापस लेने का मौका था- सुशील गुप्ता

देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर सुशील गुप्ता ने कहा, ''यह अच्छी बात है कि यात्रा निकाली जा रही है. लेकिन, भारत-पाक के सीजफायर पर जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट आता है, उसने सभी को आश्चर्य में डाल दिया था. यह मौका था कि जब हम पीओके को वापिस ले सकते थे. इस वक्त हम जितने भी आतंकवादी ठिकाने थे, उसे बर्बाद कर सकते थे. एक लंबी सूची सेना और भारत सरकार ने जारी की थी, उस सूची पर एक्शन नहीं हो पाया.''

ऑल पार्टी डेलिगेशन पर क्या बोले सुशील गुप्ता?

ऑल पार्टी डेलिगेशन पर सुशील गुप्ता ने कहा, ''हमें अपने देश का पक्ष दुनिया के सामने रखने में कोई दिक्कत नहीं है. जब आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारे निर्दोष लोगों को मारा था, तब पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से भारत सरकार के साथ था. हमारी सेना ने बहादुरी का परिचय देते हुए पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया. सरकार सेना को थोड़ा और मौका देती तो अन्य आतंकी ठिकाने भी तबाह कर दिए जाते.''

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों की ओर से पार्टी छोड़ने पर सुशील गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग सत्ता के साथ रहना चाहते हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई. अब सरकार नहीं है. जहां सरकार नहीं रहती है, वहां निगम में परिवर्तन देखे जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana: असंध की मंडी में बायोमेट्रिक के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, सड़क पर किया प्रदर्शन
हरियाणा: असंध की मंडी में बायोमेट्रिक के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, सड़क पर किया प्रदर्शन
NIA का वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट पर भागा था विदेश
NIA का वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट पर भागा था विदेश
Gugugram News: शहादत का दर्जा और 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दमकलकर्मियों का धरना जारी
गुरुग्राम: शहादत का दर्जा और 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दमकलकर्मियों का धरना जारी
Karnal News: मोहम्मद इसराइल-मोहम्मद इलियास की CM से मुलाकात पर हुड्डा बोले, 'जब क्रॉस वोटिंग...'
मोहम्मद इसराइल-मोहम्मद इलियास की CM से मुलाकात पर हुड्डा बोले, 'जब क्रॉस वोटिंग...'

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में चुनाव का ऐलान, सामने आई तारीख
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में चुनाव का ऐलान, सामने आई तारीख
'जिन्हें उर्दू बोलनी है वो...', बंगाल चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ का TMC पर बड़ा हमला
'जिन्हें उर्दू बोलनी है वो...', बंगाल चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ का TMC पर बड़ा हमला
अचानक लखनऊ सुपर जायंट्स में कैसे आए दक्षिण अफ्रीका के George Linde? बैटिंग करने उतरे तो सब हुए हैरान
अचानक लखनऊ सुपर जायंट्स में कैसे आए दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे? बैटिंग करने उतरे तो सब हुए हैरान
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
आसमान से बरसेगी आग! अगले हफ्ते तक 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
आसमान से बरसेगी आग! अगले हफ्ते तक 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
Asha Bhosle Death: अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
IVF Treatment: किस उम्र तक महिलाएं करा सकती हैं आईवीएफ, इसमें कितना आता है खर्चा?
किस उम्र तक महिलाएं करा सकती हैं आईवीएफ, इसमें कितना आता है खर्चा?
ट्रेन के कोच में हुआ भजन कीर्तन, अपर बर्थ को यात्रियों ने बनाया मंदिर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो वायरल
ट्रेन के कोच में हुआ भजन कीर्तन, अपर बर्थ को यात्रियों ने बनाया मंदिर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget