एक्सप्लोरर

हरियाणवी मॉडल शीतल हत्याकांड: आरोपी सुनील पुलिस रिमांड पर, दो दिन में पूछे जाएंगे 30 से ज्यादा सवाल

Sheetal Choudhary Murder Case: हरियाणा पुलिस का दावा है कि मॉडल शीतल की हत्या उसके प्रेमी सुनील ने इसलिए की क्योंकि वह एक और युवक विशाल से बात कर रही थी. हत्या कार के अंदर ही की गई थी.

Model Sheetal Choudhary Murder Case: हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके प्रेमी सुनील को पानीपत पुलिस ने मंगलवार (17 जून) को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया. कोर्ट ने पुलिस की मांग पर आरोपी को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है. अब पुलिस इस दौरान आरोपी से पूछताछ कर कई अहम सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेगी.

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस सुनील के सामने 30 से ज्यादा सवाल रखेगी. पुलिस का मानना है कि इस पूछताछ से हत्या की साजिश और वजहों पर से पर्दा उठ सकता है.

प्रेमी सुनील ने क्यों की मॉडल शीतल की हत्या?

पुलिस का दावा है कि शीतल की हत्या उसके प्रेमी सुनील ने इसलिए की क्योंकि वह एक और युवक विशाल से बात कर रही थी. इससे सुनील नाराज था और दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही थीं. पुलिस के मुताबिक सुनील ने पहले से ही हत्या की योजना बना ली थी. इसी वजह से वह अपनी कार में चाकू लेकर आया था.

रिलायंस लिंक नहर में मिली थी लाश

हत्या कार के अंदर ही की गई थी. फिर आरोपी ने कार को जानबूझकर नहर में उतारा और खिड़कियों के शीशे खुले छोड़ दिए ताकि शव बहकर दूर चला जाए. बाद में शीतल की लाश रिलायंस लिंक नहर में मिली. पुलिस के पास इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनमें आरोपी की गतिविधियां कैद हैं.

शीतल और सुनील दोनों पहले से थे शादीशुदा 

पुलिस अब आरोपी सुनील को क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के लिए भी लेकर जाएगी और उन सभी जगहों पर जाएगी जहां-जहां वह शीतल को लेकर गया था. पुलिस का उद्देश्य है कि घटनाक्रम को दोबारा रिक्रिएट करके सच्चाई बाहर लाई जा सके. डीएसपी सतीश कुमार ने बताया, ''शीतल और सुनील दोनों शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी हैं. बावजूद इसके, दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे. पुलिस को उम्मीद है कि दो दिन की रिमांड में सुनील से पूछताछ के दौरान कई राज सामने आ सकते हैं, जो अब तक छिपे हुए हैं.''

गौरतलब है कि शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी हरियाणा की उभरती मॉडल थी, जो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थी. उसकी हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और अब पुलिस इस हाई प्रोफाइल केस में हर पहलू की जांच कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
IND vs SA 3rd ODI: कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल

वीडियोज

Indigo की फ्लाइट कैंसिल होते ही आसमान छूने लगे हवाई सफर के टिकटों का दाम । Breaking News
वरिष्ठ पत्रकारों ने समझा दिया कि पुतिन के दौरे से भारत को कितना मिलेगा फायदा ? । Putin India
Indigo की अबतक 550 से ज्यादा फ्लाइट हुई कैंसिल, गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा
पीएम मोदी और पुतिन के बीच चली ढाई घंटे की बात में क्या चर्चा हुई ?। Breaking News
PM Modi और Putin के इस प्लान से भारत बन जाएगा सर्वशक्तिमान । Putin India Visit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
IND vs SA 3rd ODI: कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
पलाश मुच्छल संग शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट, फैंस बोले- 'रो-रोकर आवाज ही बदल गई...'
पलाश संग शादी टलने के बाद स्मृति का पहला पोस्ट, फैंस बोले- 'रो-रोकर आवाज ही बदल गई'
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Snake-Friendly Plants: आपके होम गार्डन में तो नहीं लगा ये वाला पौधा, सांप इसमें चुपचाप बना लेते हैं घर
आपके होम गार्डन में तो नहीं लगा ये वाला पौधा, सांप इसमें चुपचाप बना लेते हैं घर
Bihar Forest Department Recruitment 2025: बिहार वन विभाग में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
बिहार वन विभाग में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget