एक्सप्लोरर

हरियाणा के नूंह में मेघालय पुलिस पर हमला, गांववालों ने की ATM लूट के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश

Nuh News In Hindi: मेघालय पुलिस एटीएम लूट के आरोपी राहुल खान को ले जा रही थी, तभी शिकरावा गांव में ग्रामीणों ने हमला कर उसे छुड़ाने की कोशिश की. आत्मरक्षा में पुलिस फायरिंग से एक युवक घायल हो गया.

हरियाणा के नूंह जिले में मेघालय पुलिस की टीम एटीएम लूट के मुख्य आरोपी राहुल खान को लेकर जा रही थी तभी शिकरावा गांव के पास स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की.

भीड़ को काबू करने के लिए मेघालय पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें स्थानीय युवक तारिफ पुत्र हमीद निवासी शिकरावा के बाएं पैर की जांघ में गोली लग गई. घायल तारिफ को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

 मेघालय में ATM लूट का था मामला

बाजिदपुर पिनगवां थाना निवासी राहुल खान पुत्र रफीक पर मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावंगाप थाने में धारा 305(a), 111(2)(b), 326(f) और 3(5) के तहत लाखों रुपये की एटीएम मशीन लूट का मामला दर्ज था. 8 फरवरी को पुन्हाना CIA टीम की मदद से राहुल खान को गिरफ्तार कर मेघालय पुलिस के हवाले किया गया था. मेघालय पुलिस जब उसे वापस लेकर जा रही थी तभी यह घटना हो गई.

 शाम 6 बजे HR-93 ढाबे के पास भड़की भीड़

शाम करीब 6 बजे HR-93 ढाबा शिकरावा-भादस रोड पर स्थानीय ग्रामीणों और बाजिदपुर गांव के लोगों की भीड़ ने पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की. भीड़ जमा होने और स्थिति बेकाबू होने पर मेघालय पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. इस दौरान गोली स्थानीय युवक तारिफ के बाएं पैर की जांघ में लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 आरोपी पिनगवां थाने पहुंचा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मेघालय पुलिस की टीम आरोपी राहुल खान के साथ पिनगवां थाने पहुंच चुकी है जहां प्रभारी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. नूंह पुलिस सूत्रों के अनुसार फायरिंग पूरी तरह आत्मरक्षा में और आरोपी की सुरक्षित कस्टडी बनाए रखने के लिए की गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस के जवान फायरिंग करते दिख रहे हैं. कुछ ग्रामीणों ने इसे पुलिस की गलत कार्यवाही बताते हुए विरोध जताया है जबकि पुलिस इसे पूरी तरह कानूनी कार्यवाही बता रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फायर कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मुआवजा और नौकरी की मांग तेज
हरियाणा में फायर कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मुआवजा और नौकरी की मांग तेज
फरीदाबाद में न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए 23 प्रदर्शनकारी
फरीदाबाद में न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए 23 प्रदर्शनकारी
Gurugram News: गुरुग्राम में बड़ी साजिश नाकाम, कंपनियों में आगजनी की योजना बनाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में बड़ी साजिश नाकाम, कंपनियों में आगजनी की योजना बनाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
Karnal News: विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
करनाल: विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
Advertisement

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर अमेरिका की ये बात सुनकर आग उगलने लगा ड्रैगन, बोला- 'सरासर झूठ, हम देंगे करारा जवाब...'
ईरान पर अमेरिका की ये बात सुनकर आग उगलने लगा ड्रैगन, बोला- 'सरासर झूठ, हम देंगे करारा जवाब...'
सम्राट चौधरी पर पप्पू यादव बोले, 'BJP के सर्वोच्च नेताओं की पर्ची पर भारी पड़ी नीतीश की मर्जी'
सम्राट चौधरी पर पप्पू यादव बोले, 'BJP के सर्वोच्च नेताओं की पर्ची पर भारी पड़ी नीतीश की मर्जी'
Virat Kohli Injury: क्या आज लखनऊ के खिलाफ नहीं खेलेंगे विराट कोहली? जानें इंजरी पर क्या है ताजा अपडेट
क्या आज लखनऊ के खिलाफ नहीं खेलेंगे विराट कोहली? जानें इंजरी पर क्या है ताजा अपडेट
वरुण धवन की भतीजी से मिलिए, स्टारकिड्स से ग्लैमर में है चार कदम आगे,चलाती हैं खुद का ब्रांड, सलमान खान संग कर चुकी हैं काम
वरुण धवन की भतीजी से मिलिए, स्टारकिड्स से ग्लैमर में है चार कदम आगे,चलाती हैं खुद का ब्रांड
'दिल्ली में आवास, असम में FIR फिर तेलंगाना HC क्यों गए पवन खेड़ा?' हिमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये दलील
'दिल्ली में आवास, असम में FIR फिर तेलंगाना HC क्यों गए पवन खेड़ा?' हिमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये दलील
परिसीमन से बदलेगा पंजाब और हरियाणा का सियासी संतुलन? सुखबीर सिंह बादल के बयान ने मचाई खलबली
परिसीमन से बदलेगा पंजाब और हरियाणा का सियासी संतुलन? सुखबीर सिंह बादल के बयान ने मचाई खलबली
Washing Machine Stain Problem: क्या आपकी वॉशिंग मशीन भी लगा रही कपड़ों पर दाग, जानें क्यों होता है ऐसा?
क्या आपकी वॉशिंग मशीन भी लगा रही कपड़ों पर दाग, जानें क्यों होता है ऐसा?
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Embed widget