एक्सप्लोरर

जेल से ज्योति मल्होत्रा ने उठाया ये बड़ा कदम, कोर्ट ने पुलिस ने मांगा जवाब, जानें अपडेट

Jyoti Malhotra News: ज्योति मल्होत्रा के वकील ने बताया कि अदालत ने पुलिस से 11 जून तक जवाब मांगा है. सोमवार को कोर्ट ने मल्होत्रा ​​की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी और केस की सुनवाई 23 जून के लिए तय की.

Jyoti Malhotra Espionage Case: जासूसी के संदेह में पिछले महीने गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​ने मंगलवार (10 जून) को यहां की एक अदालत से नियमित जमानत का अनुरोध किया. मल्होत्रा के वकील ने यह जानकारी दी. मल्होत्रा ​​ने अपने वकील कुमार मुकेश के जरिए न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार के समक्ष नियमित जमानत याचिका दायर की. वकील ने बताया कि अदालत ने पुलिस से 11 जून तक जवाब मांगा है.

अदालत ने सोमवार को मल्होत्रा ​​की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी और मामले की सुनवाई 23 जून के लिए तय की थी. ज्योति मल्होत्रा ​​के वकील कुमार मुकेश ने कहा, "ज्योति की ओर से अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की गई. अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली है, पुलिस से जवाब मांगा है और कल सुनवाई होगी. पुलिस के जवाब के बाद बहस होगी और अदालत तय करेगी कि रिमांड देना है या नहीं."

16 मई को जासूसी के संदेह में ज्योति की हुई गिरफ्तारी

तैंतीस वर्षीय यूट्यूबर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुई थी. हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के संदेह में मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया था. बाद में अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसे पूछताछ के लिए बाद में चार दिन और बढ़ाया गया. अदालत ने 26 मई को ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

गोपनीयता अधिनियम और BNS के तहत मामला दर्ज

हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा का ​​यूट्यूब पर ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से चैनल है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

PAK उच्चायोग के कर्मचारी दानिश से संपर्क में थी ज्योति

पुलिस सूत्रों ने बताया था कि ज्योति मल्होत्रा नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में थी. भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण 13 मई को दानिश को निष्कासित कर दिया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Shabana Mahmood और Epstein Files में क्या है CONNECTION? | ABPLIVE
Canada Shooting: कनाडा में मासूमों का दुश्मन कौन? गोलीबारी में 9 की मौत, 25 घायल | ABPLIVE
Mamata से मुस्लिम वोट कैसे छीनेंगे? Humayun Kabir का 'सीक्रेट' मिशन | ABPLIVE
Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
Embed widget