एक्सप्लोरर

जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा केस में अपडेट, वकील ने पुलिस को लेकर कर दिया बड़ा दावा

Jyoti Malhotra News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा के वकील ने कहा कि पुलिस ने अभी ऐसे कोई सबूत पेश नहीं किए जिससे ये आरोप सही साबित हों.

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की सोमवार (04 अगस्त) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिसार की कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट से फिलहाल ज्योति मल्होत्रा को कोई राहत नहीं मिली है. अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा दिया है. अगली सुनवाई अब 18 अगस्त के लिए निर्धारित की गई है. उनके वकील कुमार मुकेश ने कहा कि पुलिस ने अभी ऐसे कोई सबूत पेश नहीं किए जिससे जासूसी के आरोप सही साबित हों.

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने कहा, ''ज्योति मल्होत्रा के ज्यूडिशियल रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें आज दोबारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जिरए कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 18 अगस्त लगाई है.'' 

पुलिस ने अभी कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए- वकील

वकील कुमार मुकेश ने आगे कहा, ''पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 17 मई को गिरफ्तार किया था और फिर 9 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था. एक बार 5 दिन और एक बार फिर 4 दिन के लिए रिमांड पर लिया था. ज्योति पर आरोप लगाए गए हैं कि उसने पाकिस्तान के लिए जासूसी की है. पुलिस ने अभी ऐसे कोई सबूत पेश नहीं किए जिससे ये आरोप सही साबित हों. 

'90 दिन के अंदर चालान पेश करना जरूरी'

उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल अब चालान का इंतजार है और 15 अगस्त को 90 दिन पूरे हो जाएंगे. वकील ने कहा, ''इस मामले में 90 दिन के अंदर चालान पेश करना जरूरी है. इसके बाद चालान को स्टडी किया जाएगा और फिर रेगुलर बेल की तैयारी की जाएगी. पुलिस के बाद अधिकतम 90 दिन का वक्त है, उससे अधिक टाइम वो नहीं ले सकती है.'' 

  • ज्योति मल्होत्रा एक यूट्यूबर है और उसके खिलाफ 16 मई को सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था. 
  • ज्योति उन 12 लोगों में शामिल थी जिन्हें जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और यूपी से गिरफ्तार किया गया था. 
  • वह पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी.
  • भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने की वजह से 13 मई को दानिश को देश से निष्कासित कर दिया था. 

जांच से पता चला है कि मल्होत्रा पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में भी गई थी. पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ज्योति मल्होत्रा को एक 'एसेट' के तौर में विकसित कर रही थी. यह भी कहा गया है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान वह दानिश के संपर्क में थी.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नापाक पाक को पहले ही अपने बाप से...' भारत-पाकिस्तान मैच से पहले VHP नेता विनोद बंसल का बड़ा बयान
'नापाक पाक को पहले ही अपने बाप से...' भारत-पाकिस्तान मैच से पहले VHP नेता विनोद बंसल का बड़ा बयान
15 साल का प्यार, धोखा और मौत…नोएडा वैलेंटाइन डे सुसाइड केस की असली वजह आई सामने?
15 साल का प्यार, धोखा और मौत…नोएडा वैलेंटाइन डे सुसाइड केस की असली वजह आई सामने?
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?

वीडियोज

T20 World Cup 2026: T-20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला | Breaking | ABP News
Akbaruddin Owaisi का BJP सरकार हमला, 'डर और मुसलमान एक साथ नहीं चल सकते' | Aimim | Breaking
Srinidhi Shetty Interview: Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम पहुंची Actress | Isha Foundation
Mahashivratri 2026: शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब! 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज! | Ujjain
Mahashivratri 2026: देशभर में 'हर-हर महादेव' की गूंज, देखें शिवालयों की अद्भुत तस्वीरें | Ujjain

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नापाक पाक को पहले ही अपने बाप से...' भारत-पाकिस्तान मैच से पहले VHP नेता विनोद बंसल का बड़ा बयान
'नापाक पाक को पहले ही अपने बाप से...' भारत-पाकिस्तान मैच से पहले VHP नेता विनोद बंसल का बड़ा बयान
15 साल का प्यार, धोखा और मौत…नोएडा वैलेंटाइन डे सुसाइड केस की असली वजह आई सामने?
15 साल का प्यार, धोखा और मौत…नोएडा वैलेंटाइन डे सुसाइड केस की असली वजह आई सामने?
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
Pakistan Army Chief: म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, सिक्योरिटी गार्ड ने पूछा- 'ID कहां है...'
म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, जानें पूरा मामला
22 अप्रैल से खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई घोषणा
22 अप्रैल से खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में हुई घोषणा
पासपोर्ट रैंकिंग में मजबूत हुआ भारत, लेकिन इन 2 देशों में अब नहीं मिल रही वीजा फ्री एंट्री, जानें क्यों?
पासपोर्ट रैंकिंग में मजबूत हुआ भारत, लेकिन इन 2 देशों में अब नहीं मिल रही वीजा फ्री एंट्री, जानें क्यों?
एक H1-B वीजाधारक को हायर कर कितने पैसे बचा रहीं US कंपनियां, जानें कर्मचारी को कितना नुकसान?
एक H1-B वीजाधारक को हायर कर कितने पैसे बचा रहीं US कंपनियां, जानें कर्मचारी को कितना नुकसान?
Embed widget